मां दुर्गा के पांचवे रूप स्कंदमाता की पूजा के दिन मनाई जा रही लक्ष्मी पंचमी पर्व Dhanbad News

जिले में लक्ष्मी पंचमी 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। 21 कुलों के साथ मां लक्ष्मी के लोक में जगह चैत्र शुक्ल की पंचमी तिथि है इस दिन जहां माता दुर्गा के नौरूपों में से पांचवे

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:51 PM (IST)
मां दुर्गा के पांचवे रूप स्कंदमाता की पूजा के दिन मनाई जा रही लक्ष्मी पंचमी पर्व Dhanbad News
जिले में लक्ष्मी पंचमी 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जेएनएन, धनबादः  जिले में लक्ष्मी पंचमी 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। 21 कुलों के साथ मां लक्ष्मी के लोक में जगह चैत्र शुक्ल की पंचमी तिथि है, इस दिन जहां माता दुर्गा के नौरूपों में से पांचवे रूप स्कंदमाता का पूजन होता है। वहीं आज के ही दिन लक्ष्मी पंचमी पर्व भी मनाया जाता है। जिसके तहत आज धन-धान्य की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजन की जाती है।

खडे़श्वरी मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय के अनुसार चैत्र मास की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी के रुप में मनाया जाता है। इसी दिन रुठी महालक्ष्मी देवताओं और असुरों की तपस्या से प्रसन्न होकर वापिस आई थी। लक्ष्मी केवल धन की देवी ही नहीं हैं, ज्योतिष शास्त्र में इन्हें सुख, सौंदर्य, ऐश्वर्य और शुक्र की भी देवी कहा गया है। इनके बिना जीवन निरर्थक है। 

शुभ मुहूर्त:

लक्ष्मी पंचमी का प्रारंभ- 16 अप्रैल शाम 6ः05 मिनट से लेकर 17अप्रैल को शाम 8ः32 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार लक्ष्मी पंचमी 17अप्रैल को मनाया जा रहा है। 

 पूजा विधिः इस दिन सुबह- सुबह उठकर स्नान कर और व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद माता लक्ष्मी को पंचामृत स्नान कराएं और चंदन, ताल, फूल, माला, दूर्वा, नारियल आदिन चीजें अर्पित करें। माता लक्ष्मी को कमल का फूल  अर्पित करें, इसके बाद घर में सूतक का पाठ करना चाहिए। प्रसाद में खीर का भोग लगाएं। इसेक बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और सामर्थ्य अनुसार दान दक्षिणा देना चाहिए। 

महत्वः

बताया गया कि यह दिन कल्प की शुरुआत से जुड़ा है। हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया दिनों समेत एक वर्ष में सात कल्प दिन होते हैं। लक्ष्मी पंचमी का अवसर जिले के हीरापुरा, बरमसिया, घैया आदि जगहों के लोग बड़ी संख्या में लोग करते है। लोगों का मानना ​​है कि देवी लक्ष्मी की पूजा करने से उन्हें धन, सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए, इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा पूरी भक्ति के साथ की जाती है। ऐसा करने से मां की कृपा भक्त पर हमेशा बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी