हिंदू नववर्ष पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने मां कल्याणेश्वरी से लिया आशीर्वाद, 2 मई को ममता राज का खात्मा किया दावा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आसनसोल और दुर्गापुर इलाके में भाजपा के चुनावी प्रबंधन को संभाल रहे हैं। मंगलवार को मैथन के नजदीक कल्याणेश्वरी मंदिर पहुंचे। हिंदू नववर्ष पर पूजा की।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 01:40 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 01:40 PM (IST)
हिंदू नववर्ष पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने मां कल्याणेश्वरी से लिया आशीर्वाद, 2 मई को ममता राज का खात्मा किया दावा
कल्याणेश्वरी मंदिर में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ( फोटो जागरण)।

मैथन, जेएनएन। हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र के आगमन पर मंगलवार की सुबह माता कल्याणेश्वरी मंदिर में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूजा अर्चना की। इस दाैरान उन्होंने देश और भाजपा के मंगल कामना के लिए आशीर्वाद मांगा। मिश्रा इन दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सिलसिले में दुर्गापुर और आसनसोल इलाके में कैंप किए हुए हैं। चुनाव अभियान के दाैरान बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। समर्थकों के साथ कल्याणेश्वरी मंदिर में जाकर पूजा की।

"जनता का स्नेह अपार,2 मई भाजपा सरकार।"

पश्चिम बर्धमान जिले के बाराबनी विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री अरिजीत रॉय जी के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। यहां भाजपा के प्रति जनता का स्नेह देखकर पता चलता है कि 2 मई को #Bengal में भाजपा की सरकार बनना तय है। pic.twitter.com/c9i1BP23lF

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) April 13, 2021

2 मई को पश्चिम बंगाल से ममता सरकार की विदाई का किया दावा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दो मई को मतगणना के दिन पश्चिम बंगाल सरकार से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई हो जाएगी। भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता सरकार की गुंडागर्दी और कटमनी के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही है।

भाजपा प्रत्याशी जीत को लेकर आश्वस्त

मंदिर में मंगलवार को कई जनप्रतिनिधियों ने आकर मां कल्यानेश्वरी की पूजा अर्चना की। अधिकतर ने अपनी जीत व जनता की मंगल कामना का आशीर्वाद मांगा। पश्चिम बंगाल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अरोजीत रॉय भी मां कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी जीत के लिए मा कल्यानेश्वरी से आशीर्वाद मांगा। उनका मानना है कि इस बार बाराबनी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार की मां कल्याणेश्वरी के आशीर्वाद से जीत होगी।

chat bot
आपका साथी