Madhupur By-Election 2021: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का भाग्य ईवीएम में लॉक, अब दो मई को मतगणना पर सबकी नजर

Madhupur By-Election 2021 Voting Update मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने मतदान कर झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार ठाकुर उत्तम कुमार यादव किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार के भाग्य का फैसला कर दिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:13 PM (IST)
Madhupur By-Election 2021: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का भाग्य ईवीएम में लॉक, अब दो मई को मतगणना पर सबकी नजर
भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने देवीपुर प्रखंड़ के अमडीहा मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

मधुपुर, जेएनएन। Madhupur By-Election 2021 Voting Live Update  प्रतिष्ठापूर्ण मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 487 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3, 22, 090 मतदाता हैं जिनमें 170206 पुरुष व 151884 महिला हैं। इसमें 4131 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है। उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी खड़े हैं। वैसे मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के बीच है। अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार हैं। मतदाताओं ने मतदान कर सभी छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। अब सबकी नजर 2 मई को होने वाली मतगणना पर है। 

हफीजुल हसन अंसारी और गंगा नारायण सिंह ( फाइल फोटो)।

मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुई। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं  का रूझान वोट देने के प्रति सुबह से ही दिख रहा है। शहर के संत जोसेफ स्कूल में मतदान केंद्र  संख्या 191 पर मतदान की लंबी कतार है। काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हर वोटर मास्क  लगाकर पहुंचे हैं। कोरोना के कारण बूथ की संख्या  बढ़ायी गयी है। पहले विधानसभा क्षेत्र मूल रूप से 409 मतदान केंद्र थे। लेकिन इस उपचुनाव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 78 सहायक केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 487 में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील, 12 वेनरेबल व 72 सामान्य बूथ हैं। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर प्रखंड में 63 बूथ व आठ सहायक बूथ, देवघर प्रखंड में 33 बूथ व छह सहायक बूथ, मधुपुर प्रखंड में 115 बूथ व 26 सहायक बूथ, मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में 44 बूथ व 15 सहायक बूथ, करौं प्रखंड में 79 बूथ व 12 सहायक बूथ तथा मार्गोमुंडा प्रखंड में 75 बूथ व 11 सहायक बूथ बनाया गया है।

21 मॉडल( आदर्श) व तीन बनाए गए पिंक(महिला) बूथ

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 21 मॉडल (आदर्श) व तीन महिला (पिंक) बूथ बनाया गया है। जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन बलथरबा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन समलापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन कपसा, प्रखंड कार्यालय भवन गड़िया, नगर परिषद कार्यालय मधुपुर (कर उगाही विभाग), नगर भवन मधुपुर, मध्य विद्यालय भवन सिमरा, मध्य विद्यालय भवन करौं पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय भवन करौं पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन भलगढ़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन रानीडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन बांधडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरजोरी उत्तरी भाग, प्राथमिक विद्यालय भवन लहरजोरी, मध्य विद्यालय भवन कानो पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय भवन कानो पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन फागो को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। वही महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुपुर पूर्वी भाग व पश्चिमी भाग तथा मध्य विद्यालय भवन कल्होड़ को महिला मतदान केंद्र बनाया गया है।

9 बजे तक 10 फीसद मतदान

पहले दो घंटे में 10 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 7 से 9 बजे के बीच 10 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर है। हेमंत मंत्रीमंडल में हफीजुल मंत्री हैं। उनकी हार-जीत से मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा जुड़ी है। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं  का रूझान वोट देने के प्रति सुबह से ही दिख रहा है। शहर के संत जोसेफ स्कूल में मतदान केंद्र  संख्या 191 पर मतदान की लंबी कतार है। काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हर वोटर मास्क  लगाकर पहुंचे हैं।कोरोना के कारण बूथ की संख्या  बढ़ायी गयी है। इधर अल्पसंख्यक  एवं आदिवासी  बाहुल्य  क्षेत्र मारगोमुंडा में 14 फीसद। मधुपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में 12 फीसद मतदान हो चुका है। लेकिन 487 बूथ पर देखें तो औसत  मतदान 10 फीसद मतदान हुआ है।

11:00 बजे तक कुल 35.61 फीसद मतदान

मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र के राजकीयकृत तिलक कला मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 218 पर झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी ने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 35.61 फीसद मतदान दर्ज किया गया। 

दोपहर 1 बजे तक 53. 67 फीसद मतदान

भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने देवीपुर प्रखंड़  के अमडीहा मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 62 में मतदान किया। चुनाव आयोग के अनुसार एक बजे तक 53.67 फीसद लोग मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

71.60 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार मधुपुर उपचुनाव में 71. 60 फीसद मतदान हुआ है।

chat bot
आपका साथी