Dhanbad: निरसा प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर बुधवार को निरसा प्रखंड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सावर न्यायाधीश नीतीश ने बताया कि सभी इसका फायदा उठाएं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:13 PM (IST)
Dhanbad: निरसा प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन
हमें कानून जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

संवाद सहयोगीधनबाद: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर बुधवार को निरसा प्रखंड कार्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने बताया कि विधिक सशक्तिकरण शिविर मे सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी लोगों को इस दी गई वहीं मौके पर 227 लोगों को सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। 40 महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जेएसएलपीएस के तरफ से 11 लाख का चेक दिया गया , 05 प्रतिशत दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 02 वैशाखी ,02 व्हीलचेयर, 20 लाभुकों को पीएम आवास योजना, 18 वृद्धा पेंशन, 10 ;दिव्यांग पेंशन ,30 श्रम कार्ड, 30 श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड ,70 श्रम एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से पैंट - शर्ट साड़ी ,05 किसान क्रेडिट कार्ड आदि सैकड़ों लाभुकों के बीच लाभ का वितरण किया गया |

      इसी क्रम में एसएसकेबीसी उच्च विद्यालय निरसा मे 60 छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक कृष्णा कुमार के नेतृत्व में निबंध एवं वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 5 मेधावी प्रतिभागियों का उज्जवल भविष्य के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया |

  कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय, अंचल अधिकारी नितिन शुभम गुप्ता, एल ई यो अर्चना, प्रखंड प्रमुख, पार्षद पीएलबी पंकज वर्मा एवं पैनल अधिवक्ता जमशेद काजी निरसा प्रखंड के सभी कर्मचारी बिंद एवं डालसा सहायक सौरभ सरकार , राजेश कुमार सिंह पीएलबी अबुल कलाम एवं जिला प्रशासन के द्वारा अपनी अहम भूमिका अदा की गई |

chat bot
आपका साथी