बंगाल की खाड़ी में आ रहा लो प्रेशर, गरज के साथ तेज आंधी-बारिश के संकेत

धनबाद शनिवार को धनबाद में सुबह से ही धूप-छांव की आंख मिचौनी चलती रही। हालांकि बारिश नहीं हुई। रविवार से मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 03:39 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 03:39 AM (IST)
बंगाल की खाड़ी में आ रहा लो प्रेशर, गरज के साथ तेज आंधी-बारिश के संकेत
बंगाल की खाड़ी में आ रहा लो प्रेशर, गरज के साथ तेज आंधी-बारिश के संकेत

जागरण संवाददाता, धनबाद : शनिवार को धनबाद में सुबह से ही धूप-छांव की आंख मिचौनी चलती रही। हालांकि बारिश नहीं हुई। रविवार से मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक बादलों की श्रृंखला फैली हुई है, जिससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा में भी घने बादल छाए हुए हैं। इससे ओडिशा के तटीय हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। रविवार तक इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लो प्रेशर में बदलने की संभावना है। लो प्रेशर से तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। कई दिनों से थम-थम फुहारें बरसने से तापमान में भी गिरावट आ गई है। पिछले दिनों 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान 32 पर पहुंच गया है। रविवार में इसमें और गिरावट आने के आसार दिख रहे हैं। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। जून की तुलना में जुलाई में अब तक कम बारिश :

जून की तुलना में जुलाई में बारिश कम हो रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि धनबाद में एक जून से 10 जुलाई तक सामान्य बारिश 315.2 एमएम होना चाहिए, जो 509.8 एमएम है यानी 62 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। पर बढ़त का हिस्सा जून महीने का ही है। जुलाई में अब तक की बारिश में गिरावट आ गई है। धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिले और संताल परगना में भी बारिश का ग्राफ जुलाई में नीचे चला गया है। 14 जुलाई तक का संभावित तापमान :

रविवार अधिकतम 30 न्यूनतम 25

सोमवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26

मंगलवार अधिकतम 32 न्यूनतम 26

बुधवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25

chat bot
आपका साथी