प्रेमी ने प्रेमिका से रचाई शादी, गर्भवती हुई तो मंझधार में छोड हो गया फरार; पढ़ें झरिया की Inter Religious Love Story

Inter Religious Love Story प्रेमी के भाग जाने के बाद प्रेमिका जोड़ापोखर थाना पहुंची। उसने अपनी प्रेम कहानी बताई। उसने बताया कि प्रेमी राजा ने मंदिर में शादी करने के बाद उसे एक दिन दुल्हन बनाकर अपने घर में रखा। अब जब प्रसव का समय आया तो प्रेमी भाग गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:51 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:28 PM (IST)
प्रेमी ने प्रेमिका से रचाई शादी, गर्भवती हुई तो मंझधार में छोड हो गया फरार; पढ़ें झरिया की Inter Religious Love Story
प्रेमिका ने जोड़ापोखर थाना में प्रेमी की शिकायत की ( फाइल फोटो)।

झरिया/ जामाडोबा जेएनएन। Jharia Inter Religious Love Story अंतरधार्मिक प्रेम और प्रेम के बाद प्रेम विवाह में यहां नाटकीय मोड़ आ गया है। प्रेमी ने प्रेमिका से मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद वह प्रेमिका को दुल्हन बनाकर अपने घर ले गया। एक रात घर में रखने के बाद जोड़ापोखर थाने के पीछे किराये के मकान में ले जाकर रख दिया। इस दाैरान प्रेमिका गर्भवती हो गई। अब जब प्रसव का समय आ गया है तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़कर भाग गया है। परेशान होकर प्रेमिका ने जोड़ापोखर थाना की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला

नाजिया खातून ( बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह मूलतः आसनसोल की रहने वाली है। 2019 में पिता समशेर आलम की मृत्यु के बाद अपने नाना के घर नूनीडीह डंगाल धौरा चली आई। इसी दाैरान पड़ोस के रहने वाले लिट्टी दुकानदार हरदेव सिंह के पुत्र राजा सिंह के साथ प्रेम ( Inter Religious Love Story)  हो गया। इसके बाद राजा ने मुझसे 30 जुलाई 2020 को चासनाला काली मंदिर में शादी की। वह एक दिन अपने ससुराल नुनुडीह में रही उसके बाद राजा सिंह वहां से लाकर जोरापोखर थाना के पीछे भाड़े के मकान में रख दिया।

16 मई को प्रसव का समय

नाजिया के अनुसार राजा के साथ सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच वह गर्भवती हो गई। जब प्रसव का समय नजदीक आ गया तो राजा छोड़कर भाग गया। वह फोन पर भद्दी-भद्दी गाली देता है। दूसरी शादी कर लने की धमकी देता है। चिकित्सकों ने जांच कर मेरी डिलिवरी की तिथि 16 मई तय की है। अब कुछ समझ में नहीं आ रहा है। 

मकान मालिक से मिल रहा सहयोग

प्रेमी द्वारा प्रेमिका को छोड़कर भाग जाने के बाद संकट की इस घड़ी में मकान मालिक सहयोग कर रहे हैं। नाजिया ने जोड़ापोखर थाना में जाकर प्रेमी राजा की शिकायत की है। न्याय की फरियाद लगाई है। थाना प्रभारी राजदेव सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। राजा को बुलाकर समझाने की कोशिश की जाएगी। अगर वह प्रेमिका को अपनाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसे जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी