जोड़ापोखर में प्रेमी-प्रेमिका रंगरेलिया मनाते पकड़े गए, लोगों ने की धुनाई

संस जामाडोबा जोड़ापोखर एक नंबर बस्ती में पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। प्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:10 PM (IST)
जोड़ापोखर में प्रेमी-प्रेमिका रंगरेलिया मनाते पकड़े गए, लोगों ने की धुनाई
जोड़ापोखर में प्रेमी-प्रेमिका रंगरेलिया मनाते पकड़े गए, लोगों ने की धुनाई

संस, जामाडोबा : जोड़ापोखर एक नंबर बस्ती में पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। प्रेमी जोड़ा को प्रेमालाप करते कुछ लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी। यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो उसे बचाना मुश्किल था। मंगलवार की देर रात उसे पुलिस संरक्षण में थाना लाया गया। मंगलवार की देर रात घटना की खबर मिलने के बाद थाना प्रभारी राजदेव सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालते हुए प्रेमी युगल को थाना ले आए। दोनों शादीशुदा है।

जोड़ापोखर एक नंबर बस्ती में विवाहिता महिला प्रेमिका के घर मंगलवार की देर रात जामाडोबा चार नंबर में रहने वाला प्रेमी आया था। महिला का पति घर पर नहीं था। इसी बीच विवाहित महिला की चार वर्षीय छोटी पुत्री जग गई और रोने लगी। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। दीवार फादकर देखा तो दोनों विवाहित प्रेमी युगल रंगरेलिया मना रहे थे। आसपास के लोगों ने इसपर खूब हंगामा किया। प्रेमी के दूसरे समुदाय का होने की जानकारी मिलने पर भीड़ उसपर टूट पड़ी। किसी ने इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी। तत्काल पुलिस पहुंची और भीड़ से प्रेमी युगल को छुड़ाया। घटना की खबर मिलने के बाद महिला का पति आसनसोल शादी समारोह से थाना पहुंचा। थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार को रिश्तेदार के घर आसनसोल शादी में आए थे। पत्नी ने यहा आने से इंकार किया तो बड़ी पुत्री को लेकर चल आए थे। स्थानीय लोगों की ओर से सूचना देने पर घटना की जानकारी मिली। पुलिस दोनों विवाहित प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है। प्रेमिका के स्वजन व अन्य रिश्तेदार भी जोड़ापोखर पहुंच गए हैं। सामाजिक स्तर से मामला को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि सूचना के बाद दोनों को पकड़ कर थाना में पूछताछ की जा रही है। युवक के साथ मारपीट हुई है।

chat bot
आपका साथी