प्रेम जाल में फंसाकर नवयुवती को बनाया गर्भवती, अब शादी से इन्कार

आरोपित के परिवारवाले गर्भपात कराने की धमकी देने लगे। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 06:47 AM (IST)
प्रेम जाल में फंसाकर नवयुवती को बनाया गर्भवती, अब शादी से इन्कार
प्रेम जाल में फंसाकर नवयुवती को बनाया गर्भवती, अब शादी से इन्कार

संस, झरिया : झरिया थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय नवयुवती ने मुहल्ले के ही विक्की के खिलाफ तीन साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को झरिया थाने में दी गई शिकायत में नवयुवती ने कहा है कि विक्की तीन साल से प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करता रहा। शादी की बात करने पर विक्की हर बार टालमटोल करने लगता था। यौन शोषण के कारण दो माह से गर्भवती हैं। इसकी जानकारी विक्की के परिजनों को दी तो मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोपित के परिवारवाले गर्भपात कराने की धमकी देने लगे। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी