Indian Railway पर बारिश का हमला ! लोकमान्य तिलक-रांची और मुंबई मेल आज लेट खुलेगी...यहां जान‍िए दोनों ट्रेनों का हाल

मुंबई पर एक बार फिर बारिश ने अटैक कर दिया है। धुआंधार बारिश से रेलवे ट्रैक पर कई फीट पर पानी जमा हो गए हैं जिससे ट्रेनों के पहिए थम चुके हैं। बुधवार देर रात धनबाद से खुली हावड़ा -मुंबई मेल अब तक मुंबई नहीं नहीं पहुंची है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:59 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:20 PM (IST)
Indian Railway पर बारिश का हमला ! लोकमान्य तिलक-रांची और मुंबई मेल आज लेट खुलेगी...यहां जान‍िए दोनों ट्रेनों का हाल
बुधवार देर रात धनबाद से खुली हावड़ा -मुंबई मेल अब तक मुंबई नहीं नहीं पहुंची है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : मुंबई पर एक बार फिर बारिश ने अटैक कर दिया है। धुआंधार बारिश से रेलवे ट्रैक पर कई फीट पर पानी जमा हो गए हैं जिससे ट्रेनों के पहिए थम चुके हैं। बुधवार देर रात धनबाद से खुली हावड़ा -मुंबई मेल अब तक मुंबई नहीं नहीं पहुंची है। दोपहर 1:30 पर पहुंचने वाली ट्रेन के शाम सवा छह बजे तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रांची से लोकमान्य तिलक जानेवाली साप्ताहिक ट्रेन भी घंटों लेट से पहुंची है। इधर से जानेवाली ट्रेनों के लेट पहुंचने के कारण मध्य रेलवे ने वापस लौटने वाली ट्रेनों के समय बदल दिए हैं। छत्रपति साहूजी महाराज टर्मिनस से खुलने वाली मुंबई-हावड़ा मेल और लोकमान्य तिलक स्टेशन से खुलने वाली एलटीटी-रांची साप्ताहिक स्पेशल आज लेट से खुलेगी। रेलवे ने बताया है कि 02322 मुंबई-हावड़ा मेल रात 10:15 के बजाय देर रात 12:20 पर खुलेगी। देर से खुलने के कारण रविवार की सुबह धनबाद आनेवाली मुंबई मेल लेट पहुंचेगी। इसके साथ ही 08610 लोकमान्य-तिलक रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज शाम 4:40 पर नहीं खुलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के खुलने का समय रात 10:45 पर निर्धारित किया है। लगभग छह घंटे लेट खुलने के कारण गोमो व बोकारो होकर रांची जानेवाली ट्रेन रविवार को देर से आएगी। इन ट्रेनों के साथ ही मुंबई और आसपास से खुलने वाली अन्य ट्रेनें भी बारिश के कारण लेट से खुलेंगी और लेट ही अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

chat bot
आपका साथी