लोदना साइडिंग के मजदूर गए हड़ताल पर गए, कोयला लोडिंग ठप Dhanbad News

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की छह नंबर साइडिंग के मजदूर पुराना ठेकेदार की ओर से हाजिरी रोके जाने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार लो काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। पुराना ठेकेदार एटी देवप्रभा ने छह नंबर साइडिंग में कार्यरत मजदूरों की हाजिरी पर रोक दी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:29 PM (IST)
लोदना साइडिंग के मजदूर गए हड़ताल पर गए, कोयला लोडिंग ठप Dhanbad News
पुराना ठेकेदार एटी देवप्रभा ने छह नंबर साइडिंग में कार्यरत मजदूरों की हाजिरी पर रोक दी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया-तिसरा : बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की छह नंबर साइडिंग के मजदूर पुराना ठेकेदार की ओर से हाजिरी रोके जाने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार लो काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। यहां कोयला लोडिंग का काम ठप हो गया है। मजदूर नेता शिव कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह से पुराना ठेकेदार एटी देवप्रभा ने छह नंबर साइडिंग में कार्यरत मजदूरों की हाजिरी पर रोक दी। इसी के विरोध में छह व नौ नंबर के मजदूर आंदोलन पर चले गए।

उन्होंने बताया कि दोनों साइडिंग में 254 मजदूर काम करते हैं। हम लोग एरिया 10 के कोयला का पीकिंग का काम करते हैं। इसलिए एरिया 10 के ठेकेदार को ही हमें पैसा देना चाहिए। आज की कार्रवाई सही नहीं है। ठेकेदार का यहां आपस का झगड़ा है। इसका खामियाजा मजदूर क्यों उठाएं। हम लोगों को काम का पैसा चाहिए। अब छह नंबर साइडिंग एरिया नौ को दे दिया गया है। मजदूर यहां रैक लोडिंग को ठप कर दिए हैं। मजदूर धरना पर बैठ गए हैं। साइडिंग में कोयला लोडिंग का काम ठप होने से बीसीसीएल को आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रबंधन आंदोलन को समाप्त करने की पहल में जुटा हुआ है। विरोध करने वालों में रामवृक्ष धारी, जितेंद्र निषाद, सुरेश भुइयां, विनोद पासवान, मधु बनर्जी, अशोक बनर्जी, देवनंदन पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी