आंशिक लॉक डाउन का दिखा असर, पर सब्जी बाजारों में रही भीड़ Dhanbad News

गुरुवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के रूप में आंशिक लॉक डाउन की शुरूआत हुई। सुबह के छह बजे बाजार में आवश्यक सेवाओं दुकानो को छोड़ अन्य कोई भी प्रतिष्ठान नही खुला। सड़कों पर सन्नाटा पसरा नज़र आया। जगह जगह और चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात नज़र आये।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:09 AM (IST)
आंशिक लॉक डाउन का दिखा असर, पर सब्जी बाजारों में रही भीड़ Dhanbad News
गुरुवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के रूप में आंशिक लॉक डाउन की शुरूआत हुई। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन :  गुरुवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के रूप में आंशिक लॉक डाउन की शुरूआत हुई। सुबह के छह बजे बाजार में आवश्यक सेवाओं दुकानो को छोड़ अन्य कोई भी प्रतिष्ठान नही खुला।  सड़कों पर सन्नाटा पसरा नज़र आया। जगह जगह और चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात नज़र आये।

सब्जी बाजार में भीड़ : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए आंशिक लॉक डाउन लगया गया है। इसके बावजूद भी सब्जी बाजार में सुबह ही काफी भीड़ दिखी। बरटांड में सड़क किनारे गांव से आई महिलाएं सब्जी बेच रही थी। इनके पास खरीदारों की काफी भीड़ थी। हालांकि सभी मास्क पहने हुए थे। कुछ ऐसा ही नजारा पुलिस लाइन के सब्जी बाजार का भी हाल था। 


सुनी पड़ी सड़कें : शहर की बात करें तो स्टेशन रोड सुबह से ही गुलज़ार रहता है। लेकिन गुरुवार को यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ था। कुछ ऑटो चालक अपना वहां खड़ा किये हुए थे। रिक्शा वाले भी यात्री का इंतजार कर रहे थे। स्टेशन रोड की फलों की दुकान खुली थी। अन्य दिनों से काफी कम संख्या में लोग यहां दिखें।

हर जगह चेकिंग : बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों को रोकने के लिए  मटकुरिया चेक पोस्ट, बैंक मोड़, रंगाटांड, मिश्रित भवन चौक, रणधीर वर्मा चौक, धनसार चौक, पुराना बाजार, स्टील गेट, पुलिस लाइन समेत अन्य जगहों पर पुलिस तैनात दिखी। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग भी लगातार हो रही थी।

chat bot
आपका साथी