Corona in Dhanbad News Update : कोरोना वायरस की चपेट में सिपाही, धनबाद पुलिस लाइन में संक्रमण का बढ़ा खतरा

Live Corona in Dhanbad News Updateकोरोना संक्रमित आरक्षी के बारे में बताया जाता है कि वह मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। बाइक से छुट्टी पर बक्सर गया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:35 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:01 PM (IST)
Corona in Dhanbad News Update : कोरोना वायरस की चपेट में सिपाही, धनबाद पुलिस लाइन में संक्रमण का बढ़ा खतरा
Corona in Dhanbad News Update : कोरोना वायरस की चपेट में सिपाही, धनबाद पुलिस लाइन में संक्रमण का बढ़ा खतरा

धनबाद, जेएनएन। Live Corona in Dhanbad News Update अब तक कोरोना संक्रमण से महफूज धनबाद पुलिस तक भी वायरस पहुंच गया है। कोर्ट ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। आरक्षी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया है। वह धनबाद पुलिस लाइन के बैरक में रहता था। उसके संपर्क में आने वाले तमाम पुलिसकर्मी चिंतित हैं। आरक्षी के संपर्क में आने वाले  पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है। सबकी कोरोना जांच की जाएगी। 

कोरोना संक्रमित आरक्षी के बारे में बताया जाता है कि वह मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। बाइक से छुट्टी पर बक्सर गया था। वहां से लाैटने के बाद ड्यूटी पर योगदान देने से पहले नियमानुसार कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घर से आने के बाद वह पुलिस लाइन में ठहरा था। इसके बाद शनिवार को धनबाद कोर्ट में गया। उसके संपर्क में आने वाले तमाम पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत में हैं। उपायुक्त अमित कुमार ने आरक्षी के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है। 

आरक्षी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद धनबाद में कुल कोरोना केस की संख्या 184 हो गई है। इनमें से एक्टिव केस की संख्या 50 है। शनिवार को 11 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। इन सभी को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ होने वालों में निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी