Corona in Dhanbad News Update: बंधन और महाराष्ट्र बैंक के कर्मी दहशत, दो के परिवार तक पहुंचा कोरोना वायरस

LIVE Corona in Dhanbad News Update धनबाद में पांच नए कोरोना मरीज मिले। इनमें चार दोनों बैंक कर्मचारी के परिवार के सदस्य हैं। धनबाद में कोरोना के अब तक 177 केस सामने आ चुके हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:32 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:46 PM (IST)
Corona in Dhanbad News Update: बंधन और महाराष्ट्र बैंक के कर्मी दहशत, दो के परिवार तक पहुंचा कोरोना वायरस
Corona in Dhanbad News Update: बंधन और महाराष्ट्र बैंक के कर्मी दहशत, दो के परिवार तक पहुंचा कोरोना वायरस

धनबाद, जेएनएन। LIVE Corona in Dhanbad News Update धनबाद के सरायढेला स्थित बंधन बैंक और बोकारो स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारी और अधिकारी दहशत में हैं। दोनों बैंकों के एक-एक कर्मचारी के कोरोना वायरस संक्रमित होन के बाद अब उनके परिवार तक संक्रमण पहुंच गया है। बुधवार को धनबाद में पांच नए कोरोना मरीज मिले। इनमें चार दोनों बैंक कर्मचारी के परिवार के सदस्य हैं। धनबाद में कोरोना के अब तक 177 केस सामने आ चुके हैं। 

धनबाद में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूली निवासी बंधन बैंक की संक्रमित महिला कर्मचारी के कारण उसका भाई संक्रमित हुआ है। जबकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र बोकारो के कर्मचारी के कारण उसके परिवार के तीन सदस्सय कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस समय धनबाद में 54 पॉजिटिव केस हो गए हैं। 

दोनों बैंक के कर्मचारी और अधिकारी दहशत में हैं। संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी