Coal India: पहली बार बनाए गए सात ईडी, साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी

20 व 25 जनवरी को हुए विभागीय पदोन्नति समिति के साक्षात्कार में चुने गए पहले कार्यपालक निदेशक की सूची जारी कर दी गई है। इन्हें पदोन्नति की अनुशंसा कोल इंडिया चेयरमैन को की गई है। इन कार्यपालक निदेशकों को महाप्रबंधक पद से पदोन्नति दी गई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 11:43 AM (IST)
Coal India: पहली बार बनाए गए सात ईडी, साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी
कोल इंडिया मुख्यालय ने ईडी के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की।

धनबाद, जेएनएन। कोल इंडिया में कार्यपालक निदेशक पद के पहले बैच के पदाधिकारियों की पदोन्नति हो चुकी है। 20 व 25 जनवरी को हुए विभागीय पदोन्नति समिति के साक्षात्कार में चुने गए पहले कार्यपालक निदेशक की सूची जारी कर दी गई है। इन्हें पदोन्नति की अनुशंसा कोल इंडिया चेयरमैन को की गई है। इन कार्यपालक निदेशकों को महाप्रबंधक पद से पदोन्नति दी गई है। साक्षात्कार में बीसीसीएल के भी कई पदाधिकारी शामिल हुए थे। हालांकि उनमें से किसी को सफलता नहीं मिली।

     ईडी के पहले बैच में ये रहे सफल नाम          विभाग बी साईं राम  ईडी कम्यूनिटी डेवलपमेंट एमके ङ्क्षसह    ईडी को-ऑर्डिनेशन अबनीकांत सामंतराय  ईडी कॉरपोरेट अफेयर्स मानस कुमार मिश्रा   ईडी इंजीनियङ्क्षरग एंड इक्विपमेंट टीके मिश्रा      ईडी मटेरियल एंड कांट्रैक्ट््स डॉ. एमके बेहरा     ईडी मेडिकल सर्विसेस नारायण दाश      ईडी सेफ्टी एंड रेस्क्यू नब्ज-ए-सेहत : दिनेश कुमार

chat bot
आपका साथी