Dumka: बारिश से बचने को दुकान में शरण लिए लोगों पर गिरी आसमानी बिजली, दो की माैत

सोमलाल और राजीव दोनों युवक मकरमपुर की दुकान में सामान खरीदने गये थे तभी बारिश होने लगी। बचने के लिए दोनों पड़ोस के बबलू की दुकान में चले गए तभी वज्रपात हुआ। दोनों की माैत हो गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 03:36 PM (IST)
Dumka: बारिश से बचने को दुकान में शरण लिए लोगों पर गिरी आसमानी बिजली, दो की माैत
Dumka: बारिश से बचने को दुकान में शरण लिए लोगों पर गिरी आसमानी बिजली, दो की माैत

दुमका, जेएनएन। माैत कब और कहां आ जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। रविवार को राजीव हांसदा और सोमलाल बेसरा भी घर से सामान खरीदने के लिए बाजार निकले थे। वे माैत से अनजान थे। बारिश शुरू हुई तो बचने के लिए एक दुकान में प्रवेश कर गए। दुकान में पहले से ही काफी लोग खड़े थे। तभी जोरदार आवाज से साथ आसमानी बिजली गरजती हुई दुकान के ऊपर गिरी। दोनों की माैत हो गई। इस घटना में दुकानदार भी बेहोस हो गया। उसका इलाज चल रहा है। 

मसलिया प्रखंड के मकरमपुर गांव में एक किराना की दुकान पर रविवार दोपहर वज्रपात से दो युवकों की मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं एक दुकानदार बबलू दास जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान धरपुर निवासी 17 वर्षीय राजीव हांसदा और आसनबनी निवासी 24 वर्षीय सोमलाल बेसरा के रूप में हुई है।  सोमलाल और राजीव दोनों युवक मकरमपुर की  दुकान में  सामान खरीदने गये थे, तभी बारिश होने लगी। भींगने से बचने के लिए दोनों पड़ोस के बबलू की दुकान में शरण लेने के लिए चले गए। वहां  पहले से कई और भी  लोग बैठे थे।  मूसलधार बारिश के साथ  वज्रपात  हुआ और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुकानदार बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना मिलने के बाद मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया।

chat bot
आपका साथी