Dhanbad Weather News: ठंड के बीच बारिश के संकेत, अंडमान सागर में लो प्रेशर के मद्देनजर माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Dhanbad Weather News मानसून के जानकार डॉ एसपी यादव के अनुसार अंडमान सागर में बनने वाला लो प्रेशर चक्रवात जैसी परिस्थिति उत्पन्न कर सकता है जिससे काफी बारिश होगी। चक्रवात से मिलने बंगाल की खाड़ी से जो बादल जाएंगे उनका ट्रैक धनबाद होकर ही होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:04 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:57 AM (IST)
Dhanbad Weather News: ठंड के बीच बारिश के संकेत, अंडमान सागर में लो प्रेशर के मद्देनजर माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी
अंडमान सागर में बन रहा लो प्रेशर ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवादाता धनबाद। Dhanbad Weather News कई दिनों से पड़ रही ठंड के बीच एक-दो दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं। इससे ठंड कम होने के साथ-साथ हल्की बारिश हुई होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो 29 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के वाले हिस्से में लो प्रेशर बनने की संभावना है। लो प्रेशर पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा इसके प्रभाव से 30 नवंबर और 1 दिसंबर को अंडमान निकोबार समेत कई हिस्से भारी बारिश हो सकती है। 29 नवंबर को तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में भी कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। उस ओर जाने वाले बादलों से धनबाद के मौसम में भी बदलाव आ सकता है। लो प्रेशर का दायरा बढ़ने से यहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

चक्रवात जैसी उत्पन्न हो सकती स्थिति

मानसून के जानकार डॉ एसपी यादव के अनुसार अंडमान सागर में बनने वाला लो प्रेशर चक्रवात जैसी परिस्थिति उत्पन्न कर सकता है, जिससे काफी बारिश होगी। चक्रवात से मिलने बंगाल की खाड़ी से जो बादल जाएंगे उनका ट्रैक धनबाद होकर ही होगा। यही वजह है कि धनबाद के मौसम में बदलाव आएगा। दिसंबर के पहले हफ्ते तक मौसम में उतार चढ़ाव बने रहने की संभावना है। 10 दिसंबर के आसपास मौसम साफ होने और इसके साथ ही ठंड और बढ़ने का अनुमान है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में 10 से 16 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

दूसरी ओर, मौसम विभाग ने 9 दिसंबर तक मौसम को लेकर पूर्वाकलन जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्व आकलन में बताया गया है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दूसरे हफ्ते में भी न्यूनतम तापमान के 10 से 18 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहेंगे। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होगा। हालांकि दो और तीन दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी