Dhanbad Weather Update: धूप-छांव में बीच हल्की बारिश के आसार, चार-पांच दिनों तक बदला रहेगा माैसम का मिजाज
Dhanbad Weather Forecast माैसम अभी साफ है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। माैसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले चार-पांच दिनों तक धूप-छांव के बीच हल्की बारिश होती रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। रविवार को धनबाद में धूप-छांव की स्थिति बनी रही। धनबाद जिले के मैथन और आसपास और उससे सटे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। सोमवार को भी धूप-छांव के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले चार-पांच दिनों तक धनबाद के मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम केंद्र रांची से जारी सूचना के मुताबिक मानसूनी बादलों की श्रृंखला राजस्थान से मध्य प्रदेश होकर झारखंड की ओर आ रहे हैं। यहां से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहे मानसूनी बादलों की श्रृंखला मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर से होकर इस ओर आ रहे हैं। इस वजह से धनबाद समेत आसपास बारिश हो रही है। अगले चार-पांच दिनों तक इसका असर रह सकता है।
झारखंड के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अनुमान
मध्यप्रदेश में लो प्रेशर के कारण इससे सटे झारखंड के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश से जलजमाव और यातायात बाधित होने की भी संभावना जताई जा रही है। इनमें गढ़वा , लातेहार, लोहरदगा और गुमला जैसे जिले शामिल हैं। धनबाद और आसपास भारी बारिश की संभावना नहीं है। पर बादलों की आवाजाही होने के दौरान यहां भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
तापमान में भी आएगी गिरावट
रविवार को बारिश नहीं होने की वजह से धनबाद का अधिकतम तापमान 32 पर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रखने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार से तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच ही रहने की संभावना जताई गई है। यानी पहले जहां अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के आसपास था, वहीं अब इसमें लगभग 5 डिग्री की गिरावट आ जाएगी।
फसलों के लिए अनुकूल है मानसूनी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो फसलों के लिए इस मौसम में हो रही मानसूनी बारिश अनुकूल है। हालांकि कुछ हिस्सों में होने वाली भारी बारिश से फसलों को नुकसान भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर एहतियात बरतने का भी सुझाव दिया है।