Dhanbad Weather Forecast: चक्रवाती बादलों का दिखने लगा असर, जानें आज और कल कहां-कहां बारिश

Dhanbad Jharkhand Weather Alert चक्रवात के साथ-साथ मध्यप्रदेश में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव भी झारखंड पर पड़ रहा है। सोमवार की रात धनबाद और आसपास तेज बादल गरजने और हल्की बूंदाबांदी का कारण मध्य प्रदेश का साइक्लोनिक सरकुलेशन ही रहा।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:37 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: चक्रवाती बादलों का दिखने लगा असर, जानें आज और कल कहां-कहां बारिश
धनबाद का माैसम पूर्वानुमान ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Dhanbad Weather Forecast अरब सागर में बना चक्रवात बेहद ताकतवर बनकर गुजरात पहुंचा है। गुजरात के तट से टकराकर इसके कुछ कमजोर पड़ने की भी संभावना है। हालांकि कमजोर पड़ने के बाद भी उसकी ताकत तबाही मचाने के लिए काफी होगी। गोआ, केरल, महाराष्ट्र और गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी इसका प्रभाव दिख सकता है। झारखंड में भी चक्रवात के बादल आने लगे हैं। सोमवार देर रात से चक्रवात के बादलों का आगमन शुरू हो चुका है। मंगलवार को धनबाद का समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में चक्रवात के बादल रहेंगे। बुधवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है। मंगलवार को जहां हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है वहीं बुधवार को चक्रवात के बादलों की वजह से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

चक्रवात के साथ-साथ मध्यप्रदेश में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव भी झारखंड पर पड़ रहा है। सोमवार की रात धनबाद और आसपास तेज बादल गरजने और हल्की बूंदाबांदी का कारण मध्य प्रदेश का साइक्लोनिक सरकुलेशन ही रहा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो झारखंड में मौसम में हो रहा बदलाव मध्य प्रदेश के साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से ही है। चक्रवात के बादल झारखंड में आ रहे हैं। पर इसका ज्यादा प्रभाव यहां नहीं दिखेगा। सिर्फ आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। चक्रवात की वजह से यहां जोरदार बारिश या आंधी तूफान की संभावना नहीं है। 

धनबाद में अब तक प्री मानसून की 3 फीसद ज्यादा बारिश

मई के पहले पखवाड़े तक धनबाद में बारिश का रिकॉर्ड अच्छा रहा। खास तौर पर मई के दूसरे हफ्ते में धनबाद में सामान्य से 84 फीसद ज्यादा बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक मार्च से अब तक के प्री मानसून सीजन के दौरान धनबाद में हुई बारिश का ग्राफ सामान्य से सिर्फ 3% ही अधिक है। 

     21 मई तक का संभावित तापमान मंगलवार अधिकतम 37 न्यूनतम 27 बुधवार अधिकतम 39 न्यूनतम 27 गुरुवार अधिकतम 40 न्यूनतम 27 शुक्रवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी