शिकायत मिलने के 72 घंटे के अंदर लाइट और सफाई का होगा काम

धनबाद नगर निगम ने क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधा एवं सेवाओं को सुगम बनाने के लिए निश्शुल्क टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 02:07 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 02:07 AM (IST)
शिकायत मिलने के 72 घंटे के अंदर लाइट और सफाई का होगा काम
शिकायत मिलने के 72 घंटे के अंदर लाइट और सफाई का होगा काम

धनबाद : नगर निगम ने क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधा एवं सेवाओं को सुगम बनाने के लिए निश्शुल्क टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है। नगर निगम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के 72 घंटे के अंदर स्ट्रीट लाइट और सफाई का काम कर दिया जाएगा। नाली और सड़क निर्माण के लिए 90 दिन का समय लिया जाएगा। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि समस्या का निराकरण समय पर होगा। निश्शुल्क टोल फ्री नंबर 1800-890-4160 पर शिकायत एवं सुझाव सुबह दस से शाम सात बजे तक लिया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर ढाई बजे तक सहायक रामाशंकर बांसफोर और ढाई से सात बजे तक वार्ड स्वयं सेवक विकास कुमार गुप्ता लोगों की शिकायत दर्ज करेंगे। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी आपके मोहल्ले में नहीं जा रही है, तो इसकी शिकायत के लिए अलग से टोल फ्री नंबर 1800121100220 जारी किया गया है। यहां शिकायत की जा सकेगी। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ताकि आमजनों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो। नगर निगम इसके लिए प्रतिबद्ध है।

chat bot
आपका साथी