तेज रफ्तार के आगे सिसक रही जिदगी

हाइवा व ट्रक के तेज रफ्तार के आगे लोगों जिदगी सिसक रही है। उसके बावजूद तेज रफ्तार को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर नही है। कौन जाने इन सड़कों पर लोगों की जिदगी कब खो जाए। तेज रफ्तार में दौड़ रहे इन यमराज रूपी हाइवा के आगे किसी का जोर नहीं चलता।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:41 PM (IST)
तेज रफ्तार के आगे सिसक रही जिदगी
तेज रफ्तार के आगे सिसक रही जिदगी

सुमित राज अरोड़ा, झरिया : हाइवा व ट्रक के तेज रफ्तार के आगे लोगों जिदगी सिसक रही है। उसके बावजूद तेज रफ्तार को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर नही है। कौन जाने इन सड़कों पर लोगों की जिदगी कब खो जाए। तेज रफ्तार में दौड़ रहे इन यमराज रूपी हाइवा के आगे किसी का जोर नहीं चलता। चालक बेलगाम होकर हाइवा व ट्रकों को सड़कों पर दौड़ाते हैं। हादसों में कभी किसी की मां के आंखों का तारा छिन जाता है तो कभी किसी का सुहाग।

इसके बावजूद इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है। इस हादसे का दर्द वही जान सकता है, जिस परिवार के सदस्य की सड़क हादसे में मौत हुई हो। चंद मुआवजे में ही लोगों की जिदगी सिमट कर रह गई है। चालकों के मनोबल बढ़ने की वजह से जोड़ापोखर थाना के दरोगा सुमन सिंह को पाथरडीह मोहन बाजार के समीप टैंकर ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। स्पीड ब्रेकर होता तो शायद रूक सकता था हादसा :

लोगों ने बताया कि कुछ जगहों में यदि प्रशासन व जनप्रतिनिधि द्वारा स्पीड ब्रेकर बना दिया जाएगा तो काफी हद तक हादसों का सिलसिला रूक सकता है। स्पीड ब्रेकर बनाने की पहल किसी ने नही किया। पूर्व में भी कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग जनप्रतिनिधि से किया गया पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। - 14 अगस्त 2019, दुखहरनी मंदिर के समीप हाइवा की चपेट में आने से कतरास मोड़ निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। - 20 नवंबर 2019, भगतडीह आरएसपी कॉलेज समीप हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता की मौत। - 27 नवंबर 2019, सिंह नगर गोपाली चक्र के समीप हाइवा की चपेट में आने से केंदुआडीह अंदर बाजार निवासी 40 वर्षीय अनिल चौरसिया की मौत। - 30 जनवरी 2020, सिंहनगर पुल के समीप हाइवा की चपेट में आने से भूली क्वार्टर मोड़ निवासी18 वर्षीय युवक आशीष यादव की मौत। - 15 फरवरी 2020, मुकुंदा के समीप ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग छात्रा अनु व अंजली कुमारी की मौत। - 28 अक्टूबर 2020, झरिया केंदुआ मुख्य मार्ग के समीप हाइवा की चपेट में आने से एना भगतडीह निवासी सागर कुमार की मौत। - 26 दिसंबर 2020, चासनाला सम्राट नगर निवासी बबलू केसरी के नौ वर्षीय पुत्र ऋषभ केसरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत। - 2 जनवरी 2020 को बलियापुर हटिया मोड़ के पास डंपर की चपेट में आने से 30 वर्षीय शनिचर बास्की की मौत। - 15 मार्च 2021, सिंह नगर गोपाली चक्र के समीप हाइवा की चपेट में आने से डोजर ऑपरेटर प्रदीप कुमार की मौत। - 17 मार्च 2021, भगतडीह समीप अज्ञात हाइवा की चपेट में अपने से झरिया पोद्दारपाड़ा निवासी 50 वर्षीय उज्जवल सेन की मौत। - 16 नवंबर, 2021, झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग भगतडीह मोड़ समीप ट्रक की चपेट में आने जामाडोबा निवासी मो. समीर की मौत।

chat bot
आपका साथी