पुस्तकालय से बदलेगी साइबर अपराध के लिए देश में कुख्यात जामताड़ा की छवि

देश के हर राज्य की पुलिस जामताड़ा के चाल और चरित्र से पूरी तरह वाकिफ है। झारखंड के इस जिले ने साइबर अपराध में इतना नाम कमाया है कि किसी को भी कुछ बताने की आवश्यकता नहीं है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:58 AM (IST)
पुस्तकालय से बदलेगी साइबर अपराध के लिए देश में कुख्यात जामताड़ा की छवि
साइबर अपराधियों का गढ़ जामताड़ा ( फाइल फोटो)।

जामताड़ा, जेएनएन। जामताड़ा। यह वह नाम है जिसे काैन नहीं जानता ? देश के हर राज्य की पुलिस जामताड़ा के चाल और चरित्र से पूरी तरह वाकिफ है। झारखंड के इस जिले ने साइबर अपराध में इतना नाम कमाया है कि किसी को भी कुछ बताने की आवश्यकता नहीं है। यहां तक कि जामताड़ा ने देश से बाहर भी अपनी ख्याति बनाई है। अमेरिका जैसे देश के कुछ लोग भी यहां के साइबर अपराधियों के दिमाग का अध्ययन करना चाहते हैं।

कल दिनांक 25 फरवरी 2021 को #Jamtara जिला अंतर्गत कुल 7 #library का शुभारम्भ किया जायेगा।#जामताड़ा-1.अमलाचातर,2.मोहडा,3.चाकरी,4.कुरुक्का#नारायणपुर -5.भगवानपुर,6.दक्षिणबहाल,7.जेरुवा— DC JAMTARA (@Dist_Admin_Jmt) February 24, 2021

जामताड़ा के साइबर अपराधियों का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज गति से चलता है। यहां बैठे-बैठे देश के किसी भी राज्य के बैंक खाते से पैसा उड़ा लेते हैं। भुक्तभोगियों की संख्या हजारों में हैं। यहां के अपराधियों से जिनका पाला नहीं पड़ा है वह निश्चिंत नहीं हो सकते। क्योंकि उनका भी कभी भी नंबर आ सकता है। इसी पर आधारित फिल्म भी बन चुकी है-जामतड़ा सबका नंबर आएगा। इस छवि को बदलने के लिए जामताड़ा में पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी