Dhanbad: बढ़ती महंगाई के खिलाफ वामदल केंद्र सरकार के खिलाफ निकालेंगे आक्रोश रैली

बढ़ती महंगाई से तंग आकर और वामदल सड़कों पर उतरेगी पेट्रोल डीजल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं इसे लेकर वामदल केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन करेगी पेट्रोल और डीजल दोनों ने शतक लगा दिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:51 PM (IST)
Dhanbad: बढ़ती महंगाई के खिलाफ वामदल केंद्र सरकार के खिलाफ निकालेंगे आक्रोश रैली
ओल्ड डीजल व गैस के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ वामदल निकाले की आक्रोश रैली।

जासं, धनबाद : वाम मोर्चा धनबाद, झारखंड की ओर से पेट्रोल- डीजल के मूल्य वृद्धि से बढ़ती महंगाई के खिलाफ 13 नवंबर को वामदलों का महंगाई आक्रोश रैली निकालने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नकुल देव सिंह ने किया। बैठक में वाम मोर्चा धनबाद के सीटू कार्यालय जगजीवन नगर के प्रांगण में किया गया। बैठक में वाम दलों के नेताओं ने कहा कि दिन-प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि से जनता परेशान हो रही है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से खाने-पीने वाली सभी वस्तुओं का दाम दोगुना बढ़ गया है। इधर भाजपा की केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि से अपना पल्ला झाड़ते हुए तेल कंपनियों के ऊपर छोड़ दे रही है। कमरतोड़ मंहगाई से आम जनता की माली हालत खस्ता हो रही है।

महंगाई की मार हर समुदाय के त्योहारों पर सीधा देखा जा रहा है, जिससे आम जनता काफी आक्रोशित है। इसलिए वाम मोर्चा धनबाद झारखंड के नेताओं ने यह फैसला लिया है कि त्योहारों को देखते हुए छठ पर्व के बाद 13 नवंबर को मंहगाई आक्रोश रैली धनबाद जिला परिषद मैदान से निकली जाएगी।

मौके पर वाम मोर्चा की बैठक में सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य सुरेश प्र. गुप्ता, मासस के पूर्व अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू, माले के वरिष्ठ नेता नकुल देव सिंह, भाकपा के डा. महमूद अली, सपन माजी, राम कृष्णा, राणा चटराज, भूषण महतो, मो. यूसुफ, सुशांत नायक, राजा राम पासवान तथा अजय कुमार प्रजापति मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी