Jharkhand Congress: दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में भरने के लिए चलेगा अभियान, जानें शर्तें

प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। यह तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की पिछले दिनों हुई बैठक से पता चल गया। जिलास्तर पर भी व्यापक स्तर पर फेरबदल होने जा रहा है इसके संकेत भी दे दिए गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:58 AM (IST)
Jharkhand Congress: दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में भरने के लिए चलेगा अभियान, जानें शर्तें
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर बदलाव का असर दिखने लगा है। कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूती देने के लिए कई आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए दूसरी पार्टी के इच्छुक कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक पार्टी में शामिल किए जाएंगे। जिलों में दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वाले इच्छुक नेताओं को पार्टी में शामिल कराने से पहले जिलाध्यक्ष की अनुमति आवश्यक होगी। संगठनात्मक मजबूती एवं अनुशासन पर कांग्रेस का विशेष ध्यान होगा। इससे समझाैता नहीं किया जाएगा। जो भी अनुशासन तोड़ेगा उस पर कार्रवाई तय है। संगठन में निष्क्रिय प्रखंड, नगर अध्यक्षों को भी हटाया जाएगा। इसमें जिलाध्यक्षों की विशेष भूमिका होगी। ऐसे प्रखंड, नगर अध्यक्ष जो संगठन के कार्य के प्रति निष्क्रिय व लापरवाह रहते हैं, उनकी जगह सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। युवा चेहरों को विशेष तरजीह दी जाएगी।

जिला कांग्रेस में परिवर्तन जल्द

प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। यह तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की पिछले दिनों हुई बैठक से पता चल गया। जिलास्तर पर भी व्यापक स्तर पर फेरबदल होने जा रहा है, इसके संकेत भी दे दिए गए हैं। पिछले छह-सात वर्षों से धनबाद जिला कांग्रेस का चुनाव नहीं हुआ है। जल्द ही इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। संगठनात्मक मजबूती पर तीन दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह नए चेहरों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने की बात हुई। दूसरी पार्टी के नेता अगर कांग्रेस की विचार से प्रेरित होकर पार्टी में आना चाहते हैं तो कांग्रेस स्वागत करेगी। पार्टी को बेहतर सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर सदस्यता अभियान पर बल दिया गया।

25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं मंत्री बादल पत्रलेख धनबाद आएंगे और जिले में सदस्यता अभियान को गति देंगे। उसी दिन बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

- ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

chat bot
आपका साथी