धनबाद के 11 और झरिया के छह स्कूल बनेंगे लीडर स्कूल

जिले में लीडर स्कूल बनाने की सुगबुगाहट तेज हो गई। उपायुक्त उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक हुई। जिसमें धनबाद एवं झरिया नगर निगम तथा पंचायतों के चिन्हित लीडर स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा संबंधित प्रखंड साधनसेवी एवं संकुल साधनसेवी उपस्थित हुए थे। इसमें धनबाद के 17 तथा झरिया के छह स्कूलों पर गहन समीक्षा की गई। इस दौरान धनबाद के 11 तथा झरिया के छह स्कूलों का चयन लीडर स्कूल के लिए किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:20 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 02:20 AM (IST)
धनबाद के 11 और झरिया के छह स्कूल बनेंगे लीडर स्कूल
धनबाद के 11 और झरिया के छह स्कूल बनेंगे लीडर स्कूल

जागरण संवाददाता, धनबाद : जिले में लीडर स्कूल बनाने की सुगबुगाहट तेज हो गई। उपायुक्त उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक हुई। जिसमें धनबाद एवं झरिया नगर निगम तथा पंचायतों के चिन्हित लीडर स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा संबंधित प्रखंड साधनसेवी एवं संकुल साधनसेवी उपस्थित हुए थे। इसमें धनबाद के 17 तथा झरिया के छह स्कूलों पर गहन समीक्षा की गई। इस दौरान धनबाद के 11 तथा झरिया के छह स्कूलों का चयन लीडर स्कूल के लिए किया गया। वहीं यूएचएस दामोदरपुर, एनपीएस डीएम कॉलोनी, पीएस सियालगुदरी, बीपीएस बेलकगड़िया, यूएमएस मुनीडीह बस्ती तथा यूएमएस चिरूडीह विद्यालय को लीडर स्कूल के लिए अस्वीकृत कर दिया गया। उपायुक्त ने विजन डॉक्यूमेंट 2023 एजुकेशन के तहत स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने की पहल शुरू की है। इसके तहत जिले के 262 सरकारी स्कूलों को लीडर स्कूल बनाया जाएगा। लीडर स्कूल के लिए जिले के प्राथमिक, मध्य, हाई तथा प्लस टू स्कूलों में कार्यरत सभी सरकारी तथा पारा शिक्षकों से गूगल लिक के माध्यम से जानकारी कर फीडबैक मांगा गया था। फीडबैक में शिक्षकों को 32 बिदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। साथ ही 500 शब्द में शिक्षक लीडर स्कूल अपना विजन स्वयं बताना था। शिक्षकों से लीडर स्कूल में आप किस बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाना चाहते हैं। शिक्षा विभाग की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का संक्षेप में वर्णन के साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तीन महत्वपूर्ण बिदुओं का भी उल्लेख करना था। लीडर स्कूल में शिक्षकों के चयन में इन पांच बिदुओं से आकलन किया जाएगा। बैठक में डीडीसी, डीपीओ, डीईओ प्रबला खेस, जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह, एडीपओ विजय कुमार, बिल्डिग डिविजन के अभियंता, धनबाद व झरिया ब्लॉक के बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी