Dhanbad: साइबर अपराध विशेषज्ञ, उच्च व सर्वोच्च न्यायालय की वकील के साथ-साथ अब स्नेहा बनीं फिल्ममेकर

साइबर अपराध विशेषज्ञ उच्च व सर्वोच्च न्यायालय की वकील होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मॉडल धनबाद की स्नेहा सिंह के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ अभिनीत लघु फिल्म लव बर्ड्स को फिल्मफेयर 2021 में नॉमिनेट किया गया था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:31 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:31 AM (IST)
Dhanbad: साइबर अपराध विशेषज्ञ, उच्च व सर्वोच्च न्यायालय की वकील के साथ-साथ अब स्नेहा बनीं फिल्ममेकर
अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ अभिनीत लघु फिल्म लव बर्ड्स को फिल्मफेयर 2021 में नॉमिनेट किया गया था।

आशीष सिंह, धनबाद: साइबर अपराध विशेषज्ञ, उच्च व सर्वोच्च न्यायालय की वकील होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मॉडल धनबाद की स्नेहा सिंह के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ अभिनीत लघु फिल्म लव बर्ड्स को फिल्मफेयर 2021 में नॉमिनेट किया गया था। इसमें स्नेहा और अध्ययन के अभिनय को काफी सराहना मिली। इसकी निर्माता स्नेहा ही हैं। फिल्मफेयर में दादा साहब फाल्के समेत कई पुरस्कार मिले। कोलकाता लघु फिल्म 2021 में विशेष उल्लेख किया गया। सिर्फ यही नहीं बतौर सह निर्माता हाल ही में एक लघु फिल्म साइलेंट इको का निर्माण किया।

इसका प्रीमियर बहुत जल्द यूएस और यूरोपीय प्रीमियर होगा। स्नेहा बताती हैं कि एक वकील होने के नाते कई जिम्मेदारियां हैं। जब भी समय मिलता है ऐसी चीजें करती हैं जो मेरे ब्लैक एंड व्हाइट जीवन को संतुलित करती है। मॉडलिंग और फिल्म शौक है, पूर्णकालिक वकील ही हैं। अपनी स्कूली शिक्षा कार्मल स्कूल धनबाद, बीएलएस-एलएलबी मुंबई विश्वविद्यालय और मास्टर्स (एलएलएम) कार्डिफ यूनिवर्सिटी यूके से की है। मुंबई, गोवा और दिल्ली में अपनी फर्म है। पेशा कभी नहीं बदलेगा, शौक जारी रहेगा। लव बर्ड्स 20 मिनट लंबी फिल्म है। यह आधुनिक दिनों में रोमांस और रिश्तों पर आधारित है, जहां मोबाइल जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इसे मुंबई के मड आइलैंड और रेडियो सिटी ऑफिस में शूट किया गया था। इसमें सिया का मुख्य किरदार निभाया है। रेडियो सिटी में वरिष्ठ रेडियो प्रोग्रामर है। स्नेहा बताती हैं कि अब एक फुल लेंथ फीचर फिल्म बनाने की सोच रही हैं। अगला म्यूजिक वीडियो और कुछ लघु फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

स्नेहा के बारें में यह भी जानें

बेकारबांध की स्नेहा ने 10 वर्षों से मुंबई उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही हैं। मुंबई पुलिस, हिमाचल पुलिस, दार्जिलिंग पुलिस समेत अन्य राज्यों की पुलिस को साइबर अपराध से संबंधित कानूनी पाठ पढ़ाने के लिए समय-समय पर सेमिनार करती रहती हैं। स्नेहा को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल विंग की सचिव भी हैं। स्नेहा रूहानियत फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। यह महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के कानूनी अधिकार, बच्चों के अधिकार पर काम कर रहा है। कई बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री और महत्वपूर्ण व्यक्तियाें का केस लड़ चुकी हैं। स्नेहा बाॅलीवुड अभिनेता अरबाज खान, गायक कैलाश खेर, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के साथ काम कर चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी