तोपचांची प्रखंड में विधिक सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

तोपचांची प्रखंड में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर शिविर का आयोजन किया गया था ऑन स्पॉट 70 लड़कों को विभिन्न धर्म के योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:57 PM (IST)
तोपचांची प्रखंड में विधिक सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन
तोपचांची प्रखंड में विधिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (जागरण)

 तोपचाची प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन 

0 70 लाभुकों को मिला आनस्पाट योजना का लाभ

    धनबाद: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर तोपचांची प्रखंड कार्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ऑन स्पॉट 70 लाभुकों को विभिन्न तरह के योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया इस बाबत जानकारी देते हुए अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव कुलदीप मान ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के तहत आनस्पाट 10 लाभुकों को पीएम आवास योजना , 10 वृद्धा पेंशन , दिव्यांग पेंशन ,10 किसानों क्रेडिट कार्ड , 10 बीज वितरण , 10 श्रमिकों को ई- श्रम कार्ड , 10 श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड ,10 श्रम विभाग की तरफ से पैंट - शर्ट साड़ी आदि सैकड़ों लाभुकों के बीच लाभ का वितरण

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार इक्का , प्रखंड प्रमुख सरिता देवी , उप प्रमुख अतहर नवाज खान एवं डालसा के रिटेनर अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट , समाजसेवी जगदीश चौधरी द्वारा

 किया गया | वहीं दूसरी ओरआरबीबी विद्यालय राजगंज में 50 छात्र- छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह की नेतृत्व में निबंध एवं वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 5 मेधावी प्रतिभागियों का उज्जवल भविष्य के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया |

  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तोपचांची प्रखंड के सभी कर्मचारी बिंद एवं शिक्षक अफजुल अहमद , सुमित्रा कुमारी, कौशल्या देवी डालसा सहायक सौरभ सरकार , राजेश कुमार सिंह पीएलबी , मंजू तिवारी , उमा शंकर नाग , संध्या देवी, लक्ष्मी कुमारी, मानिक दुबे, बासुदेव महतो एवं जिला प्रशासन के द्वारा अपनी अपनी अहम भूमिका अदा की |

chat bot
आपका साथी