कोरोना का बढ़ा कहर तो मटकुरिया श्मशान घाट पर बढ़ गया शवों का आवक, 13 दिन में 49 का अंतिम संस्कार Dhanbad News

मटकुरिया शमशान घाट की व्यवस्था ठीक है। यहां शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए दो शवदाह स्थल बने हुए हैं। ऐसे में अभी तक शवों के दाह संस्कार को लेकर यहां किसी भी प्रकार से अफरा तफरी का माहौल नहीं रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:55 PM (IST)
कोरोना का बढ़ा कहर तो मटकुरिया श्मशान घाट पर बढ़ गया शवों का आवक, 13 दिन में 49 का अंतिम संस्कार Dhanbad News
धनबाद का मटकुरिया श्मशान घाट ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शासन और प्रशासन स्तर पर लगातार लोगों को हिदायतें दी जा रही हैं। हाल के दिनों में जिले में कोरोना से मौत के मामले भी सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के मटकुरिया शमशान घाट पर भी इन दिनों काफी संख्या में शवों का आना हो रहा है। हालांकि यहां व्यवस्था ठीक होने के कारण शवों के दाह संस्कार में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। बात एक अप्रैल से करें तो 13 अप्रैल तक कुल 49 शवों का दाह संस्कार यहां किया गया है।

राज्य भर में आठ अप्रैल से रात आठ बजे के बाद दुकानों की बंदी का आदेश जारी किया गया है। इस तिथि से लेकर 13 अप्रैल तक मटकुरिया शमशान घाट पर दाह संस्कार के लिए 19 शव पहुंचे थे। जबिक इस माह इस तिथि से पहले 30 शवों का यहां दाह संस्कार किया गया। 11 अप्रैल को पांच और 12 अप्रैल को चार शवों का अंतिम संस्कार यहां किया गया। प्रतिदिन यहां औसत चार शवों का दाह संस्कार हो रहा है।

दो शवदाह स्थल

मटकुरिया शमशान घाट की व्यवस्था ठीक है। यहां शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए दो शवदाह स्थल बने हुए हैं। ऐसे में अभी तक शवों के दाह संस्कार को लेकर यहां किसी भी प्रकार से अफरा तफरी का माहौल नहीं रहा है। नियमित तरीके से ही यहां शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी