Lalu Yadav Tweet : अल्पसंख्यकों को साधने के लिए लालू ने किया इमोशनल ट्वीट, क्या गठबंधन को कोयलांचल में मिलेगा फायदा?

लालू यादव ने अल्पसंख्यकों को लेकर इमोशनल ट्वीट किया। साथ ही एक पुराना वीडियो भी शेयर किया गया। जिसमें लालू कह रहे हैं कि कोई भी इस देश से मुस्लिमों का बाहर नहीं कर सकता है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:06 PM (IST)
Lalu Yadav Tweet : अल्पसंख्यकों को साधने के लिए लालू ने किया इमोशनल ट्वीट, क्या गठबंधन को कोयलांचल में मिलेगा फायदा?
Lalu Yadav Tweet : अल्पसंख्यकों को साधने के लिए लालू ने किया इमोशनल ट्वीट, क्या गठबंधन को कोयलांचल में मिलेगा फायदा?

धनबाद, जेएनएन। नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) के संसद में पारित होने के बाद कोयलांचल में इसे लेकर जमकर सियासत हो रही है। उधर, नार्थ-ईस्ट राज्यों में इस विधयक का जमकर विरोध हो रहा है। जिसपर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने धनबाद में कहा कि नार्थ-ईस्ट के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वहां की भाषा, संस्कृति का मान सम्मान रखा जाएगा। यह भाजपा की प्राथमिकता है।

वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने इसे लेकर शायराना ट्वीट (Tweet) किया। लालू यादव ने अपने इमोशनल ट्वीट में लिखा, 'अभी आंखों की शमाएं जल रही हैं उसूल जिंदा है, आप लोग मायूस मत होना अभी बीमार जिंदा है। हजारों जख्म खाकर भी मैं दुश्मन के मुकाबिल हूं खुदा का शुक्र अब तक दिल-ए-खुद्दार जिंदा है।'

इस ट्वीट के साथ लालू प्रसाद का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि कोई भी इस देश से मुस्लिमों का बाहर नहीं कर सकता है। इस देश की आजादी में मुस्लिमों का अमह योगदान रहा है। भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि ये देश जितना हिंदूओं का है उनता ही मुस्लिमों का भी है।

लालू यादव के ट्विटर हैंडल से इस इमोशनल ट्वीट के जरिए राजद ने बिहार समेत झारखंड के अल्पसंख्यकों और विस्थापितों को साधने की कोशिश की है। झारखंड में अभी चौथे व पांचवे चरण का मतदान होना बाकी है। राजद यहां कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में हैं। गौरतलब है कि झारखंड में भाजपा एनआरसी-सीएबी लागू करने के पक्ष में है। भाजपा कहती रही है कि राज्य से बांग्लादेशी घुसपैटियों को बाहर निकालना जरूरी है।

धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर मन्नान मल्लिक चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक राज सिन्हा से है। राज ने मन्नान को 2014 के चुनाव में हराया था। बात करे अल्पसंख्यकों की तो यहां करीब 19 फीसद मुस्लिम आबादी है। अब देखना यह होगा कि सीएबी को लेकर फैले भ्रम की स्थिति में लालू का यह इमोशनल ट्वीट गठबंधन को कितना फायदा पहुंचाता है।

chat bot
आपका साथी