Janta Dal United: ललन सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड पर ध्यान देने के लिए मिले धनबाद के नेता

धनबाद जनता दल यू के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह के कहा है कि राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वह जदयू के स्थापना काल से ही पार्टी एवं संगठन को मजबूत करते आ रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:56 PM (IST)
Janta Dal United: ललन सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड पर ध्यान देने के लिए मिले धनबाद के नेता
जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। ललन सिंह को जनता दल यूनाइटेड ( JDU) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनका चुनाव दिल्ली में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुआ। उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद धनबाद के नेता-कार्यकर्ता भी गदगद हैं। यहां से बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे नेताओं ने सिंह को मिलकर अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही झारखंड पर विशेष ध्यान देने की मांग की। झारखंड में जदयू का जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में जदयू के एक भी सदस्य नहीं हैं।  

पिंटू सिंह के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल

धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नई दिल्ली में ललन सिंह से मिला। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। साथ ही धनबाद आने का आमंत्रण भी दिया। बधाई देने वालों में सुशील सिंह, केबी सहाय, अखिलेश राय, काैशल कुमार, राजू सिंह, अरविंद राय, बैजू सिन्हा, रामदेव सिंह चंद्रवंशी, श्रीकांत सिंह, अनीता देवी, गुलाब महतो, साधु शरण पासवान, गीता देवी, पुष्पा पांडेय, शंकर चाैरसिया आदि शामिल हैं। धनबाद जनता दल यू के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह के कहा है कि राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वह जदयू के स्थापना काल से ही पार्टी एवं संगठन को मजबूत करते आ रहे हैं। झारखंड सहित पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। सिंह ने ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बधाई दी है। 

बिहार के मुंगेर के सांसद हैं राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी हैं। वे वर्तमान में मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद हैं। नीतीश कुमार से इनकी गहरी दोस्ती वर्ष 1970 में हुई थी। ललन सिंह को पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में जाना जाता है। ललन सिंह पार्टी बनने के बाद से अब तक नीतीश के साथ जुड़े हुए हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बन गए हैं। इसी कारण उन्हें अध्यक्ष पद से हटना पड़ा है। 

chat bot
आपका साथी