बोरिंग मशीन के साथ आए मजदूर की कुआं में गिरने से मौत Dhanbad News

सालपतरा गांव में चापानल के लिए बोरिंग करने मशीन के साथ आए मजदूर की मौत गांव के कुआं में गिरने से बुधवार की रात में हो गई। गुरुवार को मजदूर की लाश कुआं में मिली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय तीनतूस सिमडेगा निवासी के रूप में उनके सहयोगियों ने की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:51 PM (IST)
बोरिंग मशीन के साथ आए मजदूर की कुआं में गिरने से मौत Dhanbad News
मृतक की पहचान 45 वर्षीय तीनतूस डुंगडुंग सिमडेगा निवासी के रूप में उनके सहयोगियों ने की। (जागरण)

जासं, झरिया : सालपतरा गांव में चापानल के लिए बोरिंग करने मशीन के साथ आए मजदूर की मौत गांव के कुआं में गिरने से बुधवार की रात में हो गई। गुरुवार को मजदूर की लाश कुआं में मिली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय तीनतूस डुंगडुंग सिमडेगा निवासी के रूप में उनके सहयोगियों ने की। 

बताते हैं कि सालपतरा गांव में बुधवार की शाम एक बोरिंग वाहन चापाकल की खुदाई के लिए पहुंचा था। रात्रि में गांव के उत्तम की जमीन पर बोरिंग के दौरान वाहन मशीन के साथ आया मजदूर डुंगडुंग शौच के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण झाड़ी से ढंके कुएं में वह जा गिरा। कुआं में पानी काफी कम था। इससे मजदूर के सिर में गंभीर चोट लगी। बोरिंग का काम खत्म होने के बाद अन्य कर्मी

डुंगडुंग नामक मजदूर की खोजबीन करने लगे। सुबह होने पर उनकी लाश कुएं में देखी गई। लोगों ने इसकी सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कुएं से लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए  धनबाद भेजा। बोरिंग मशीन के मालिक का नाम पी चंद्रन और बोरिंग मशीन का संचालक मनोज सिन्हा बताया जाता है। पुलिस छानबीन में जुटी है।  दूसरी ओर क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव निवासी  22 वर्षीय कन्हाई कुंभकार ने अपने घर की छत के ऊपर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गौर कुंभकार का पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए  धनबाद भेजा। पुलिस छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी