मजदूरों से हो रही अवैध वसूली, कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिली Dhanbad News

सफाई कर्मियों की उचित मांगों के बारे में सफाई आयोग नई दिल्ली कार्यालय में मनोहर लाल अध्यक्ष सफाई आयोग दिल्ली भारत सरकार को भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन की ओर से ज्ञापन दिया गया था। इसमें झारखंड आने की बात भी कही गई थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:50 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:50 AM (IST)
मजदूरों से हो रही अवैध वसूली, कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिली Dhanbad News
इसमें झारखंड आने की बात भी कही गई थी।

जागरण संवाददाता, धनबाद: राज्य के सभी नगर निकाय, नगर परिषद, नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मी के साथ आर्थिक एवं मानसिक शोषण हो रहा है। सफाई कर्मियों की उचित मांगों के बारे में सफाई आयोग नई दिल्ली कार्यालय में मनोहर लाल अध्यक्ष सफाई आयोग दिल्ली भारत सरकार को भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन की ओर से ज्ञापन दिया गया था। इसमें झारखंड आने की बात भी कही गई थी।

पत्र के आलोक में शुक्रवार को बब्बन रावत उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार झारखंड के सफाई कर्मियों की स्थिति जानने के लिए धनबाद पहुंचे। यूनियन के महासचिव अंजनी कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष को बताया कि पत्र के आलोक में विभिन्न मुद्दों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए सहायक निदेशक नगरीय प्रशासन निदेशालय को अवगत कराने का आग्रह किया गया था। इतने दिन बीतने के बाद भी स्थानीय निकायों ने कार्यवाही नहीं की। बब्बन रावत उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार से भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वैभव सिन्हा, प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार सिंह एवं संगठन के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर सर्किट हाउस में मुलाकात की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत देर रात धनबाद नगर निगम के मजदूर यूनियन के साथ बैठक हुई। जिसमें सफाई कर्मियों का शोषण, स्थाई एवं अस्थाई कर्मियों की प्रमुख मांगों में सातवां वेतन स्थायीकरण, सभी मजदूरों का पीएफ भुगतान, ईएसआई का लाभ, मजदूरों से हो रही अवैध वसूली, समय पर वेतन, कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि इत्यादि जैसी मांगों पर चर्चा हुई। यह आश्वस्त किया गया कि सफाई कर्मियों का हक एवं अधिकार कोई रोक नहीं सकता और झारखंड के सफाई कर्मियों के साथ न्याय नहीं होने देंगे। उनके यहां आने पर सफाई कर्मियों में भी आशा की किरण दिखाई पड़ रही है। मजदूरों को लग रहा है कि अब हमारे साथ शोषण अन्याय अधिकार सभी दिलाने का काम सफाई आयोग द्वारा किया जाएगा। धनबाद नगर निगम के सभी सफाई कर्मी एवं संगठन के पदाधिकारी माननीय उपाध्यक्ष को धन्यवाद करता है। संगठन के पदाधिकारियों में अंचल अध्यक्ष बंधु राम, गणेश, राजू बांसफॉर एवं कई सफाई मजदूर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी