Dhanbad: करम महोत्सव पर खोरठा गीतकार विनय व अभिनेता अमन को किया गया सम्मानित
करम महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड के महान सांस्कृतिक पर्व करम पर्व का भव्य आयोजन हरनाद सिंहपुर में जागो जगाओ सांस्कृतिक मंच के द्वारा किया गया।
जासं, धनबादः करम महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड के महान सांस्कृतिक पर्व करम पर्व का भव्य आयोजन हरनाद, सिंहपुर में जागो जगाओ सांस्कृतिक मंच के द्वारा किया गया। इस उपलक्ष्य में खोरठा गीतकार विनय तिवारी एवं अभिनेता अमन राठौर को अखाड़ा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिससे धनबाद में भी खोरठा से जुड़े लोगो मेें खुशी की लहर है। खासकर ग्रामीण इलाकों में। आदिवासी कुरमी समाज के संयोजक चौधरी चरण महतो ने कहा कि भारतीय संस्कृति का करमा पर्व पर खोरठा गीतकार को सम्मानित किया गया। इससे आदिवासी कुरमी समाज में खुशी की लहर है। बताया गया कि खोरठा गीत के प्रति लोकप्रियता इसी प्रकार बढ़ती रहे तो ग्रामीणों का हौसला भी बढ़ेगा। कहा कि झारखंड के गीत, संगीत एवं सिनेमा को उत्कृष्ट पहचान दिलाने में इन दोनों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में विनय तिवारी एवं अमन राठौर ने झारखंड के महान सांस्कृतिक पर्व करम पर्व में अपने अपने विचार प्रकट किए। खोरठा गीतकार विनय तिवारी एवं अभिनेता अमन राठौर ने सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार एवं आयोजक जागो जगाओ सांस्कृतिक मंच की ओर से आभार प्रकट किया गया। मौके पर संयोजक सह सचिव विनोद कुमार महतो, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार महतो, अध्यक्ष विनोद कुमार महतो आदि मौजूद थे।