दो साल से बंद ओम बोस्को फैक्ट्री को खरीदने में कोलकाता की कंपनी ने दिखाई रूचि

मुगमा रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़ी ओम बोस्को कंपनी के खुलने के आसार दिखने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार बंगाल की एक कंपनी ने बंद ओम बोस्को फैक्ट्री को खरीद लिया है। अंदरूनी तौर पर कागजी प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:40 PM (IST)
दो साल से बंद ओम बोस्को फैक्ट्री को खरीदने में  कोलकाता की कंपनी ने दिखाई रूचि
दो साल से बंद ओम बोस्को फैक्ट्री को खरीदने में कोलकाता की कंपनी ने दिखाई रूचि

संवाद सहयोगी, मुगमा : मुगमा रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़ी ओम बोस्को कंपनी के खुलने के आसार दिखने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार बंगाल की एक कंपनी ने बंद ओम बोस्को फैक्ट्री को खरीद लिया है। अंदरूनी तौर पर कागजी प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दो साल से बंद पड़ी ओम बोस्को फैक्ट्री का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश के बाद ही बंद ओम बोस्को फैक्ट्री को दूसरी कंपनी को देने की प्रक्रिया पूरी होगी।

मुगमा में ओम बोस्को रेल प्रोडक्ट कंपनी का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 30 अगस्त 2015 को किया था। रेल प्रोडक्ट का निर्माण करने के लिए 150 करोड़ की लागत से कंपनी का शुरुआत की गई थी। पहले फेज में कपलिग, गेयरस के साथ रेलवे कोच का निर्माण किया जाना था। शुरुआती दौर में कई महीनों तक कंपनी ने कपलिग, गेयरस, ब्रेक शू सहित अन्य सामग्रियों का निर्माण किया था, लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा सही ढंग से फैक्ट्री नहीं चलाए जाने के कारण दो साल पहले यह बंद हो गई। फैक्ट्री चलाने के लिए बैंक आफ बड़ौदा कोलकाता ने 150 करोड़ रुपये का लोन दिया था। फैक्ट्री बंद होने और लोन नहीं चुकाने पर बैंक आफ बड़ौदा कोलकाता ने इसे अपने अधीन में ले लिया। फैक्ट्री की देखरेख के लिए सुरक्षा गार्ड रखे गए हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी खुलने से क्षेत्र का विकास होगा। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

chat bot
आपका साथी