IRCTC/Indian Railways: महाराष्ट्र के पंचगंगा नदी में बाढ़, 30 जुलाई को मिराज से चलेगी कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस

मानसूनी बारिश से पहले जहां मुंबई में जल प्रलय जैसे हालात थे और मुंबई से आने जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गई थी। अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर वाले हिस्से बाढ़ की चपेट में है और इस वजह से ट्रेनें भी प्रभावित हो गई हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:59 PM (IST)
IRCTC/Indian Railways: महाराष्ट्र के पंचगंगा नदी में बाढ़, 30 जुलाई को मिराज से चलेगी कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस
बाढ़ की चपेट में है और इस वजह से ट्रेनें भी प्रभावित हो गई हैं।

 जागरण संवाददाता, धनबाद : मानसूनी बारिश से पहले जहां मुंबई में जल प्रलय जैसे हालात थे और मुंबई से आने जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गई थी। अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर वाले हिस्से बाढ़ की चपेट में है और इस वजह से ट्रेनें भी प्रभावित हो गई हैं। कोल्हापुर के पंचगंगा नदी में बने बाढ़ के हालात के मद्देनजर रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाने की घोषणा की है। 30 जुलाई को कोल्हापुर से चलने वाली दीक्षाभूमि एक्सप्रेस कोल्हापुर के बजाए मिराज से खुलेगी। यानी इस ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को मिराज से धनबाद के बीच होगा। कोल्हापुर से देश के अन्य हिस्सों के लिए चलने वाली कई ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों से चलाने की घोषणा की गई है। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर ट्रेनों के अपडेट जारी किए हैं। बाढ़ के हालात अगर सामान्य नहीं हुए तो सोमवार को धनबाद से खुलने वाली दीक्षाभूमि एक्सप्रेस भी कोल्हापुर तक नहीं जा सकेगी। हालांकि इसे लेकर अब तक रेलवे ने कोई अपडेट जारी नहीं किया है।

महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसूनी बादल काफी नीचे चलते हैं और महाराष्ट्र में वेस्टर्न घाट उन बादलों को रोकने में मददगार हैं। इसी वजह से लगातार बारिश हो रही है। पश्चिमी घाट के सहयाद्री पर्वत की वजह से ही मुंबई में भी मानसूनी बारिश खूब होती है जिससे मुंबई में बारिश के दौरान जल प्रलय जैसे हालात बनते हैं।

chat bot
आपका साथी