Surya Grahan 2021: आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें टाइम और सूतक काल का प्रभाव

Surya Grahan 2021December चालू साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा है। इस दिन शनि अमावस्या भी है जिस कारण एक ही दिन दोनों का होना एक अद्भुत संयोग माना जा रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:20 AM (IST)
Surya Grahan 2021: आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें टाइम और सूतक काल का प्रभाव
4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। साल 2021 बीत रहा है। इस साल का अंतिम दिसंबर महीना चल रहा है। इसी के साथ साल का अंतिम सूर्यग्रहण भी नजदीक आ गया है। इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण ( Surya Grahan 2021) 4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा है। इस दिन शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2021) भी है जिस कारण एक ही दिन दोनों का होना एक अद्भुत संयोग माना जा रहा है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण आंशिक है और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। लेकिन इस साल लगने वाला ये सूर्य ग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद भारी साबित हो सकता है। धनबाद के भुईफोड़ मंदिर के पुजारी सुभाष पांडेय के अनुसार वैसे तो इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है। जिसका असर शुभ व अशुभ दोनों तरह का हो सकता है। लेकिन पांच राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण अशुभ घटनाओं का कारण बन रही है।

भारत में सूतक मान्य नहीं

आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) असर भारत में नहीं देखने को मिलेगा, जिस कारण यहां सूतक काल (Surya Grahan 2021 Sutak Kaal) भी मान्य नहीं होगा। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या भी है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण कितने घंटे तक लगेगा और इस दौरान किन बातों का ख्याल रखने की जरूरत होगी

कितने घंटे का होगा आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।  इस सूर्य ग्रहण की अवधि चार घंटे 8 मिनट होगी।

भूलकर भी न करें ये कार्य

इस साल सूर्य ग्रहण के साथ शनिश्चरी अमावस्या का भी संयोग बन रहा है, इस दिन लोहा, सरसों का तेल, काली उरद और काले रंग के कपड़ों को खरीद कर घर नहीं लाना चाहिए।  ग्रहण के दिन कोई भी शुभ काम न करें।  क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या भी है तो काली चीजों का दान जरूर करें।  गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान गलती से भी बाहर न निकलें। 

इन पांच राशियों पर पड़ेगा प्रभाव।  मेष : सूर्य ग्रहण लगने के समय जिनका मेष राशि है उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी बीमारी की चपेट में भी आ सकता हैं या किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कर्क : दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ अधिक देर बहस करने से बचें। नहीं तो बातों-बातों में विवाद हो सकता है। तुला : बातचीत के दौरान किसी को अपशब्द कहना नुकसानदायक हो सकता है, गुस्से को काबू रखना होगा। सेहत पर भी बुरा असर पडऩे की संभावना है। वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले पर सूर्य ग्रहण का असर सर पड़ रहेगा। तनाव, उलझन, बेचयनी महसूस होगी। धनु : कोई भी कार्य को पूर्ण करने के लिए बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ेगी। पूर्ण करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी