Dhanbad Weather Forecast: अभी ठंड से राहत नहीं, जारी रहेगा कोहरा और शीतलहर का कहर

पश्चिमी विक्षोभ का असर धनबाद में दिख रहा है। आसमान में बादल छाए रहते हैं। बीच-बीच में धूप निकलती है। सोमवार को माैसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 09:40 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: अभी ठंड से राहत नहीं, जारी रहेगा कोहरा और शीतलहर का कहर
धनबाद में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है। अभी धनबाद और इसके आसपास के जिले गिरिडीह, बोकारो और जामताड़ा में ठंड राहत देने के मूड में नहीं है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। सुबह कोहरा छाया हुआ था। शीतलहर भी चल रही है। दोपहर में हल्की धूप खिलेगी। लेकिन शाम को फिर ठंडी हवा और शीतलहर के कारण कनकनी बढ़ जाएगी। हालांकि 1 और 2 फरवरी को ठंड से थोड़ी सी राहत मिल सकती है। माैसम विभाग के अनुसार न्यूनतम पारा 8 डिग्री के आसपास रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से आनेवाली हवा काफी निचले स्तर पर बह रही है जिससे पूरे राज्य का तापमान बदल गया है। हिमालय में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ हैय़ इसके साथ ही उत्तर पूर्व में भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढऩे वाली है। इसका प्रभाव भी धनबाद में दिख रहा है। आसमान में बादल छाए रहते हैं। बीच-बीच में धूप निकलती है। सोमवार को माैसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी