Delhi Reliance Jewels Loot Case: 20 लाख के नशा में 8 किलो सोने की लूट, सरगना पीटू की जुबानी पश्चिम बंगाल के शटर कटर गिरोह की कहानी

कालका मेल से गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने बताया कि उन्हें नशा करने की आदत है और इसीलिए घटना को अंजाम दिया। अभी तक वे 20 लाख रुपये का नशा कर चुके हैं। दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारी कुलदीप के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम हजारीबाग रोड पहुंची।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:47 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:47 AM (IST)
Delhi Reliance Jewels Loot Case: 20 लाख के नशा में 8 किलो सोने की लूट, सरगना पीटू की जुबानी पश्चिम बंगाल के शटर कटर गिरोह की कहानी
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में रिलायंस ज्वेल्स शोरूम को लूटने वाले पश्चिम बंगाल के शटर कटर रिहोह के सदस्य।

गिरिडीह, जेएनएन। 14 जनवरी को दिल्ली में रोहिणी बस स्टैंड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स से आठ किलोग्राम सोने के जेवर की लूट मामले का पर्दाफाश हो गया है। इस लूट में शामिल आठ आरोपितों में से ज्यादातर बंगाल के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपित पीटू शेख और अहमद बंगाल के वीरभूम जिले के निवासी हैं। हजारीबाग रोड स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस की एसी बोगी से आरपीएफ ने 16 जनवरी को तड़के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और दिल्ली पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। पूछताछ के दाैरान गिरोह के बारे में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। यह गिरोह बहुत ही खतरनाक है। नशे में लूट और डाकेजनी को अंजाम देता है।

लूट कांड में शामिल ज्यादातर अपराधी पश्चिम बंगाल के

आरोपितों ने बताया कि उन्हें नशा करने की आदत है और इसीलिए उन्होंनें इस घटना को अंजाम दिया। अभी तक वे 20 लाख रुपये का नशा कर चुके हैं। दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारी कुलदीप के नेतृत्व में रविवार को दिल्ली से चार सदस्यीय टीम हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंची। आरोपितों ने बताया कि लूटकांड में आठ अपराधी शामिल थे जिनमें से ज्यादातर बंगाल के निवासी हैं। इस लूट में उन्हें रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम के एक कर्मी से भी मदद मिली थी। कालका मेल से उनके अलावा दो अन्य अपराधी भी सफर कर रहे थे। उनके पास भी लूट के सोने के आभूषण थे, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेकर रविवार की शाम दिल्ली रवाना हो गई।

नामी कंपनियों की दुकानों को ही बनाते हैं निशाना

आरोपितों ने बताया कि लूट की योजना बनाते समय नामी कंपनियों की दुकानें उनकी प्राथमिकता में होती हैं। ऐसी दुकानों में कोई मालिक नहीं होता है। अपराधी गिरोह जब वहां धावा बोलता है तब अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान की सुरक्षा को लेकर किनारे हो जाते हैं। इससे लूट की घटना को अंजाम देना आसान हो जाता है।

सात बार जेल जा चुका है पीटू

पीटू शेख इसके पूर्व भी सात मामलों में जेल जा चुका है। वर्ष 2019 में आम्र्स एक्ट के मामले में वह सजा काट चुका है। 2019 में ही दिल्ली के मौर्य इन्क्लेव थाना, पश्चिम विहार वेस्ट थाना, प्रशांत विहार थाना, सुभाष प्लेस थाना में भी आम्र्स एक्ट, चोरी, लूट एवं कई जघन्य मामले उसके नाम से दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीटू दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना में दर्ज मामले में सजा काटकर कुछ दिन पूर्व ही निकला था।

chat bot
आपका साथी