Vivah Muhurat 2021: 18 जनवरी के बाद तीन माह नहीं बजेगी शहनाई, जानिए इस साल पड़ने वाले विवाह मुहूर्त

18 जनवरी के बाद पहला विवाह मुहूर्त तीन माह बाद आएगा। दरअसल 19 जनवरी को देवगुरू बृहस्पति अस्त हो जाएंगा जो 16 फरवरी तक अस्त रहेगा। विवाह में बृहस्पति व शुक्र कारक ग्रह हैं और इनमें से किसी एक के अस्त हो जाने पर शादियां नहीं की जाती।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:42 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:07 PM (IST)
Vivah Muhurat 2021: 18 जनवरी के बाद तीन माह नहीं बजेगी शहनाई, जानिए इस साल पड़ने वाले विवाह मुहूर्त
इस साल 22 अप्रैल, 2021 से शादी के शुभ मुहूर्त हैं ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। इस वर्ष 14 जनवरी को खरमास खत्म हुआ और मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए। इनमें शादियां भी शामिल हैं। लेकिन शुभ मुहूर्त का टोटा है। जनवरी 2021 में सिर्फ एक ही दिन शहनाई बजेगी। इस वर्ष यानि 2021 का पहला विवाह मुहूर्त 18 जनवरी को है। इसके बाद करीब तीन माह तक विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। धनबाद के खंड़ेश्वरी मंदिर के पुजारी राकेश पांडे के अनुसार 18 जनवरी के बाद पहला विवाह मुहूर्त तीन माह बाद आएगा। दरअसल 19 जनवरी को देवगुरू बृहस्पति अस्त हो जाएंगा जो 16 फरवरी तक अस्त रहेगा। इस दिन यानि 16 फरवरी को ही दैत्य गुरू शुक्र अस्त हो जाएंगे। 17 अप्रैल तक अस्त रहेंगे। विवाह में बृहस्पति व शुक्र कारक ग्रह हैं और इनमें से किसी एक के अस्त हो जाने पर शादियां नहीं की जाती।

अबूझ मुहूर्त मांगलिक कार्यों के लिए शुभ

अबूझ मुहूर्त विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए उचित माने जाते हैं। अबूझ मुहूर्त में गुरु या शुक्र ग्रह के दोषों का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। ये स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। इसलिए इनमें प्रारंभ किए गए कार्य शुभ व सफल होते हैं। देवउठनी या देव प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही वसंत पंचमी भी ऐसे ही स्वयं सिद्ध मुहूर्त में शामिल हैं।  इसलिए इस दिन शादियां होती है। लेकिन इस बार अबूझ मुहर्त होने के बाद भी इस बार वसंत पंचमी के दिन विवाह नहीं किए जा सकेंगे।

16 फरवरी को बसंत पंचमी

पंचांगोें के अनुसार इस साल 16 फरवरी को वसंत पंचमी है। इसी दिन सूर्योदय के समय ही शुक्र अस्त हो जाएंगे। पंडितों के अनुसार शुक्र तारा अस्त रहने की वजह से इस बार अधिकांश पंचांगों में वसंत पंचमी को विवाह मुहूर्त में शामिल नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी