Dhanbad Weather Update: तीज पर नहीं सताएगी उमस भरी गर्मी, धूप-छांव के बीच ऐसा रहेगा माैसम

Dhanbad Weather Update आज हरितालिका तीज है। महिलाएं व्रत करती हैं। यह निर्जला व्रत होता है। गर्मी और उमस से व्रतियों को काफी कष्ट होता है। लेकिन तीज पर माैसम मेहरबान है। धनबाद और आसपास के जिलों में बारिश होगी। माैसम सुहाना बना रहेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 06:41 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 07:21 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: तीज पर नहीं सताएगी उमस भरी गर्मी, धूप-छांव के बीच ऐसा रहेगा माैसम
धनबाद में तीज पर मेहंदी रचाती महिलाएं और बारिश से बचने के लिए छतरी लगाए युवती ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। इस हफ्ते की शुरुआत के साथ ही मौसम सुहाना है। धूप छांव की आवाजाही के बीच थम थम कर हो रही बारिश से गर्मी से राहत मिल गई है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और झमाझम बारिश से गर्मी गायब हो जा रही है। इससे शाम और रात सुहाना रह रहा है। बुधवार को भी दोपहर में मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। जोरदार बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई। गुरुवार को तीज है। तीज के दिन भी उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना होगा। सुबह से धूप छांव के बाद दोपहर में मौसम का मिजाज फिर बदलने का अनुमान है। मौसम सुहाना रहने से तीज व्रत करने वाली व्रतियों को ज्यादा कष्ट नहीं सहना होगा। 

11 से बंगाल की खाड़ी में सक्रिया होगा लो प्रेशर

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी बादलों की श्रृंखला राजस्थान से ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहे हैं। बादलों की आवाजाही की वजह से धनबाद समेत राज्य के अलग-अलग हिस्से में बारिश हो रही है। कुछ हिस्से में बादलों की सक्रियता अधिक रहने से तेज बारिश भी हो रही है। गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे धूप छांव के बीच बारिश हो सकती है। हालांकि अभी दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर सक्रिय होने वाला है। इस लो प्रेशर का प्रभाव पूरे झारखंड में दिखेगा। इससे आंधी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। तेज आंधी बारिश ना भी हुई पर लो प्रेशर के प्रभाव से लगातार बारिश का अनुमान है। धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में आने वाले लो प्रेशर का असर भी धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिले और संताल परगना में दिखने की संभावना है। 

धनबाद में अब तक 12% सामान्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग से जारी आंकड़े की मानें तो एक जून से 8 सितंबर तक धनबाद में 12% सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। इस अवधि में 912.8 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 1023.4 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। धनबाद के पड़ोसी जिलों की बात करें तो जामताड़ा में 28% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 932.9 मिली मीटर की तुलना में 1194.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि बारिश के मामले में धनबाद से सटा बोकारो थोड़ा पिछड़ गया है। इस जिले में बारिश में 10 शिक्षक की कमी आ गई है। सामान्य बारिश 868.4 मिलीमीटर की तुलना में 779.9 मिलीमीटर का आंकड़ा दर्ज हुआ है। इसी तरह गिरिडीह बारिश का ग्राफ थोड़ा कम है। हालांकि इस जिले में सामान्य बारिश की तुलना में 1% ज्यादा बारिश हो चुकी है। संताल परगना के जिलों की बात करें तो देवघर में बारिश का आंकड़ा 4% पीछे है। पाकुड़ में 26% कम बारिश हुई है। गोड्डा जिले में 19% कम बारिश हुई है तो साहिबगंज में 1 जून से 8 सितंबर तक 12% अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

chat bot
आपका साथी