Jharkhand Pradeshik Agrawal Sammelan: केएन मित्तल बने धनबाद प्रमंडल के अध्यक्ष, जितेंद्र अग्रवाल को प्रादेशिक प्रवक्ता की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति में केदारनाथ मित्तल को धनबाद प्रमंडल का अध्यक्ष और योगेंद्र तुलसियान को प्रमंडलीय मंत्री चुना गया। धनबाद के सुमित सांवरिया को प्रादेशिक मंत्री और पुरुषोत्तम अग्रवाल शरद दुदानी संजीव अग्रवाल उत्तम कटेसरिया प्रकाश सांवरिया जयप्रकाश देवरालिया समेत बाबूलाल अग्रवाल कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:36 PM (IST)
Jharkhand Pradeshik Agrawal Sammelan: केएन मित्तल बने धनबाद प्रमंडल के अध्यक्ष, जितेंद्र अग्रवाल को प्रादेशिक प्रवक्ता की जिम्मेदारी
केएन मित्तल और जितेंद्र अग्रवाल ( फाइल फोटो)।

मैथन, जेएनएन। झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति में धनबाद के कई लोगों को जगह मिली है। केदारनाथ मित्तल धनबाद, गिरिडीह और बोकारो के प्रमंडलीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं जितेंद्र अग्रवाल प्रादेशिक प्रवक्ता व योगेंद्र तुलसियान प्रमंडलीय मंत्री चुने गए हैं। भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप मंत्री सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी बसंत कुमार मित्तल ने बताया कि झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का गठन कर लिया गया है। रांची के प्रभाकर अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष व प्रेम कुमार मित्तल को प्रदेश महामंत्री समेत धनबाद के सक्रिय कार्यकर्ता जितेंद्र अग्रवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक में केदारनाथ मित्तल को धनबाद प्रमंडल का अध्यक्ष व योगेंद्र तुलसियान को प्रमंडलीय मंत्री चुना गया है। इनके अलावा धनबाद के सुमित सांवरिया को प्रादेशिक मंत्री और पुरुषोत्तम अग्रवाल, शरद दुदानी, संजीव अग्रवाल, उत्तम कटेसरिया, प्रकाश सांवरिया, जयप्रकाश देवरालिया समेत बाबूलाल अग्रवाल कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने पुरी टीम को बधाई देते हुए प्रमंडल स्तर पर पूरे संगठन को कार्य रूप देने की शुभकामनाएं दी है।

chat bot
आपका साथी