केएन मित्तल बने अग्रवाल सम्मेलन के धनबाद प्रमंडल अध्यक्ष

जागरण संवाददाता मैथन झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति में धनबाद के कई लोगों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:41 PM (IST)
केएन मित्तल बने अग्रवाल सम्मेलन के धनबाद प्रमंडल अध्यक्ष
केएन मित्तल बने अग्रवाल सम्मेलन के धनबाद प्रमंडल अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, मैथन : झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति में धनबाद के कई लोगों को जगह मिली है। केदारनाथ मित्तल धनबाद, गिरिडीह व बोकारो के प्रमंडलीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। धनबाद के जितेंद्र अग्रवाल, सुमित सांवरिया व योगेंद्र तुलस्यान को कार्यसमिति में महत्वपूर्ण पद दिया गया। भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महामंत्री सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी बसंत कुमार मित्तल ने बताया कि झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का गठन कर लिया गया है। रांची के प्रभाकर अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष और प्रेम कुमार मित्तल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कार्यसमिति में केदारनाथ मित्तल को धनबाद प्रमंडल का अध्यक्ष का भार सौंपा गया है। सुमित सांवरिया को प्रादेशिक मंत्री, जितेंद्र अग्रवाल को प्रादेशिक प्रवक्ता, योगेंद्र तुलस्यान को प्रमंडलीय मंत्री व पुरुषोत्तम अग्रवाल को कार्यसमिति सदस्य चुना गया है। शरद दुदानी व संजीव अग्रवाल, उत्तम कटेसरिया व प्रकाश सांवरिया को स्थाई आमंत्रित समिति में रखा गया है। संरक्षक मंडली में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जयप्रकाश देवरालिया व बाबूलाल अग्रवाल को रखा गया है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रमंडल स्तर पर पूरे संगठन को कार्य रूप देने की शुभकामनाएं दी है।

chat bot
आपका साथी