तोपचांची के कबीरडीह का युवक अगवा, चार घंटे में बरामद

ोपचांची थाना क्षेत्र के कबीरडीह गांव निवासी नैमुद्दीन अंसारी के पुत्र को बदमाशों ने अगवा कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:04 PM (IST)
तोपचांची के कबीरडीह का युवक अगवा, चार घंटे में बरामद
तोपचांची के कबीरडीह का युवक अगवा, चार घंटे में बरामद

संवाद सहयोगी, तोपचांची: तोपचांची थाना क्षेत्र के कबीरडीह गांव निवासी नैमुद्दीन अंसारी के पुत्र अरशद अंसारी को शुक्रवार को अपराधियों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार घंटे में उसे धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क स्थित स्टेडियम के समीप जंगल से बरामद कर लिया। उक्त घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की बात सामने आ रही है।

------------

भुक्तभोगी अरशद ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे धनबाद के धैया निवासी यशवंत मंडल ने उसे फोन कर 12 नंबर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बुलाया। वहां पहुंचने के बाद अपराधियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जबरन उसे गाड़ी में बैठा कर धनबाद की ओर ले गए। अपराधियों ने भुक्तभोगी के मोबाइल से ही उसके घर में फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी। रुपया लेकर धनबाद आने की बात कही गई। इसके बाद स्वजन तोपचांची थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस सूचना पाते ही जगह-जगह तैनात हो गई। चौक-चौराहों पर जांच शुरू हो गई। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और अपराधियों तक पहुंच गए। इसके बाद उसे बरामद कर लिया। वहां से शिवम कुमार उर्फ शिवा एवं शशि नामक दो आरोपितों को धर दबोचा। अन्य आरोपित अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। उक्त मामले में पुलिस ने धैया के रानीबांध निवासी यशवंत कुमार मंडल, बलवंत मंडल, शिवम कुमार, शशि कुमार, शनि कुमार सहित 6 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी