Jamtara से अपहृत सागर मंड़ल धनबाद के निरसा में बरामद, पुलिस ने तीन को दबोचा

सागर मंडल को मुगमा एरिया ऑफिस पेट्रोल पंप के समीप लगे ट्रक में बांध कर रखा गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक से सागर मंडल को मुक्त कराया और तीनों पकड़े गए युवकों को आपने साथ जामताड़ा ले गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:20 PM (IST)
Jamtara से अपहृत सागर मंड़ल धनबाद के निरसा में बरामद, पुलिस ने तीन को दबोचा
जामताड़ा का सागर मंडल ( फाइल फोटो)।

गलफरबाड़ी, जेएनएन। दो दिन पहले जामताड़ा के सिकरपोशनी से अपहृत सागर मंडल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस सिलसिले में जामताडा पुलिस ने निरसा थाना अंतर्गत मुगमा के इंदिरा नगर कालोनी से गुरुवार अहले सुबह तीन युवको को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर सागर मंडल को सकुशल बरामद किया गया। सागर को एक ट्रक के अंदर बांध कर रखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जामताड़ा पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार युवकों  ने बताया कि सागर मंडल को मुगमा एरिया आफिस पेट्रोल पंप के समीप लगे ट्रक में बांध कर रखा गया है। पुलिस ने त्वरित  कार्रवाई करते हुए मुगमा एरिया आफिस पेट्रोल पंप के समीप खड़ा ट्रक से सागर मंडल को मुक्त कराया और  तीनों पकड़े गए युवकों को आपने साथ जामताड़ा ले गई। पकड़े गए युवकों में मनीष कुमार, विशाल कुमार और उत्तम रजक शामिल हैं। जिस ट्रक से सागर मंडल को बरामद किया गया वह विशाल कुमार का है। मनीष कुमार के बारे मे कहा जा रहा है कि पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

chat bot
आपका साथी