कतरास पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से कराया पालन

जागरण टीम कतरास कोरोना महामारी को मात देने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देश को लेक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:02 PM (IST)
कतरास पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से कराया पालन
कतरास पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से कराया पालन

जागरण टीम, कतरास: कोरोना महामारी को मात देने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देश को लेकर रविवार को बाघमारा अनुमंडल की पुलिस ने गंभीरता दिखाई। अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस सड़कों पर आवाजाही करने वालों को रोक ई पास की जांच की। पहला दिन होने के कारण थोड़ी ढिलाई बरती गयी। लोग ई पास बनाने में कठिनाई बता रहे थे। कतरास में कई लोगों से जुर्माना वसूला गया। कतरास थाना चौक पर थानेदार रासबिहारी लाल खुद अपने सहयोगियों के साथ सरकारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराते देखे गए। थाना चौक पर पुलिस की चौकसी को देख वाहन चालक कतरास बाजार या भटमुरना की ओर से निकल जा रहे थे। हालांकि कतरास रेलवे मैदान सब्जी बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नही हो रहा था। कतरी नदी किनारे वाहन पड़ाव पर अंगारपथरा पुलिस वाहन चालकों का मास्क, हेलमेट के साथ ई पास का जांच कर रही थी।

बाघमारा: बाघमारा में सड़को ंपर वाहनों की आवाजाही बहुत ही कम थी। दो पहिया तथा चार पहिया वाहन सड़क से नदारद रहे। सुबह में लोग रोजमर्रे का सामान लाने घरों से तो निकले मगर दस बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। प्रशासन द्वारा बोकारो-धनबाद जिला की सीमा रेखा खानुडीह चेक पोस्ट के पास बेरियर बनाया गया है। जहां आने-जाने वालों के ई पास की जांच की जा रही है। बोकारो जिला के दुग्धा, दामोदा क्षेत्र से काफी संख्या में कर्मी बीसीसीएल के बरोरा, ब्लॉक दो व गोविदपुर क्षेत्र में काम करने जाते है। उनके आईडी कार्ड की जांच कर छोड़ा जा रहा था। थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव के नेतृत्व में कई जगहों पर चेकिग की जा रही थी। बाजारों में भी भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम थी।

बरोरा: बरोरा थाना की पुलिस ने भी सख्ती बरती। सोमवार से और अधिक कड़ाई बरतने की बात कही।

राजगंज: लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए राजगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार पूरी टीम के साथ सुबह सड़क पर उतर गए। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से आवाजाही कर रहे लोगों को रोककर ई पास की जांच की। बिना मास्क पहने लोगों को फटकार लगाया। पुलिस बाजार में फ्लैग मार्च किया। माइक से सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लॉकडाउन पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी ने बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान नहीं देने का निर्देश दिया।

-----------------

सिटी व बाघमारा डीएसपी ने धनबाद-बोकारो सीमा पर जायजा लिया

महुदा: जिला पुलिस प्रशासन महुदा क्षेत्र में सख्ती के साथ तमाम चौक-चौराहों पर मुस्तैद दिखी। रविवार सुबह से ही स्थानीय प्रशासन धनबाद व बोकारो जिला सीमा को तेलमच्चो ब्रिज के समीप बेरीकेडिंग लगाकर गुजरनेवाले वाहनों की सघन जांच की गई। ऐंबुलेंस, खाद्यान्न समेत अन्य आवश्यक वाहन की आवाजाही पर रोक नही थी। सिटी एसपी आर राजकुमार तथा बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने तेलमच्चो ब्रिज का दौरा किया।

chat bot
आपका साथी