BJP की महिला पदाधिकारी को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे विधायक समर्थक, 6 पर प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News

महिला ने रक्षित राज कुलवंत देवा इमामुल हक संदीप सिंह आनंद यादव पदुनयन आचार्य के अलावा जनता गराज टाईगर फोर्स के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 11:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 11:00 AM (IST)
BJP की महिला पदाधिकारी को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे विधायक समर्थक, 6 पर प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News
BJP की महिला पदाधिकारी को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे विधायक समर्थक, 6 पर प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News

कतरास, जेएनएन। हाई कोर्ट रांची के आदेश पर पुलिस ने भले ही भाजपा विधायक ढुलू महतो पर दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है लेकिन पीड़िता का दमन जारी है। धनबाद जिला भाजपा की महिला पदाधिकारी होने के बावजूद विधायक के समर्थक पीड़िता के पीछे पड़े हुए हैं। वे तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं ताकि वह अंदर से टूट जाए। दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा वापस लेने के लिए मजबूर हो जाए। विधायक ढुलू महतो के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज करानेवाली भाजपा नेत्री के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी को लेकर कतरास पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। थानेदार विनोद उरांव ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि भाजपा नेत्री ने शुक्रवार को कतरास थाना में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले से अवगत कराते कार्रवाई की मांग की थी। उसने फेसबुक पर किए गए कमेंट्स की छायाप्रति भी पुलिस का उपलब्ध करायी थी। महिला ने रक्षित राज, कुलवंत देवा, इमामुल हक, संदीप सिंह, आनंद यादव, पदुनयन आचार्य के अलावा जनता गराज टाईगर फोर्स के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। इसके पूर्व भी भाजपा नेत्री के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी की बात सामने आयी थी।

शिकायत के आलोक में पुलिस उस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की थी। भाजपा नेत्री का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए उसके साथ अश्लील हरकत की जा रही है।

chat bot
आपका साथी