जमीनी विवाद को लेकर छड़िदारडीह में दो पक्षों के बीच झड़प, एक गंभीर जख्मी, तीन चोटिल

कतरास कतरास थाना अंतर्गत छड़िदारडीह में दो पक्षों के बीच हिसक झड़प हुई। लाठी हाकी व तलवार भांजे गए। मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में एक पक्ष के चार लोगों को चोट आई जिसमें गंभीर रूप से जख्मी मो. अब्दुल्ला का इलाज निचितपुर अस्पताल में चल रहा है। घटना साढे़ तीन बजे की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:44 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:44 AM (IST)
जमीनी विवाद को लेकर छड़िदारडीह में दो पक्षों के बीच झड़प, एक गंभीर जख्मी, तीन चोटिल
जमीनी विवाद को लेकर छड़िदारडीह में दो पक्षों के बीच झड़प, एक गंभीर जख्मी, तीन चोटिल

संवाद सहयोगी, कतरास : कतरास थाना अंतर्गत छड़िदारडीह में दो पक्षों के बीच हिसक झड़प हुई। लाठी हाकी व तलवार भांजे गए। मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में एक पक्ष के चार लोगों को चोट आई, जिसमें गंभीर रूप से जख्मी मो. अब्दुल्ला का इलाज निचितपुर अस्पताल में चल रहा है। घटना साढे़ तीन बजे की है। जख्मी के साथ काफी संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष थाना पहुंचे। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगे। वे घंटों थाना के पास जमे रहे। पुलिस के द्वारा पीड़ित पक्ष का आवेदन लिए जाने तथा अन्य जख्मियों को इलाज के लिए इंज्यूरी काट करने के बाद लोग रात करीब आठ बजे थाना से वापस गए। रहमान ने शिकायत में अल्ताफ सहित अन्य के खिलाफ हमला का आरोप लगाया है। दरअसल जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चला आ रहा था। जिसकी शिकायत गत शनिवार शाम थाना में दी गई थी। उसी के आलोक में कतरास थाना से पुलिस अधिकारी जांच के लिए मंगलवार को दोपहर में छड़िदारडीह गए थे। समाज के लोगों की मौजूदगी में उभय पक्षों को बुलाकर उनकी शिकायतें सुनी। पुलिस अधिकारी वहां से अपनी जांच पूरी कर दोनों पक्ष को हिदायत देकर वापस चल दिए। कुछ देर बाद हीं दोनों पक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हुई, जो हिसक झड़प में तब्दील हो गई। शिकायतकर्ता रहमान ने बताया कि थाना से पुलिस अधिकारी गांव आए थे। पंचायती के बाद जैसे ही पुलिस अधिकारी वापस गए कि इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने कहा कि मो. अब्दुल्ला को गंभीर चोट आयी जबकि उसे एवं अब्दुल रब तथा मो. फराज को चोट आई है। हमलावरों की संख्या करीब 15 थी। दो दिन पूर्व उसने थाना में शिकायत पत्र दिया था। जिसको लेकर जान से मारने की घमकी मिली थी। पुलिस के आने के चलते ही दूसरा पक्ष नाराज था। इधर आरोपित से उनका पक्ष जानने के लिए कोशिश की गयी लेकिन नही हो पाया।

chat bot
आपका साथी