सफाईकर्मियों ने छंटनी के खिलाफ कतरास अंचल कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

कतरास वार्ड संख्या एक से छह तक के सफाईकर्मियों ने नगर निगम के कतरास अंचल कार्यालय के सामने मंगलवार को प्रदर्शन किया। नेतृत्व भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार सिंह कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:30 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:14 AM (IST)
सफाईकर्मियों ने छंटनी के खिलाफ कतरास अंचल कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
सफाईकर्मियों ने छंटनी के खिलाफ कतरास अंचल कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

कतरास : वार्ड संख्या एक से छह तक के सफाईकर्मियों ने नगर निगम के कतरास अंचल कार्यालय के सामने मंगलवार को प्रदर्शन किया। नेतृत्व भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार सिंह कर रहे थे। मजदूरों ने बिना कोई सूचना व बेवजह के छंटनी करने को लेकर निगम अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि कोरोना महामारी में हमलोगों ने घर-घर, गली और चौराहे पर जाकर सफाई किया। ऐसे समय में हमलोगों को प्रोत्साहन देने के बदले हमारे पेट पर ही लात मार दिया गया। हमारे सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई। पूर्व में हटाए गए हमारे साथियों के साथ हमें काम पर लौटाया जाए अन्यथा हम उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। सफाईकर्मियों का 50 लाख का बीमा हुआ है फिर हमलोगों का क्यों नहीं कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमलोगों को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी, जो अभी तक नहीं लौटाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी पप्पू कुमार के साथ अंजनी सिंह ने वार्ता किया। जहां उन्होंने मजदूरों की समस्या को रखा। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर आयुक्त ने रेमकी के अधिकारियों से सकारात्मक पहल के तहत सफाई कर्मियों को अपने कंपनी में समाहित करने को कहा है। सहमति भी बनी है। सफाईकर्मियों को बात करना चाहिए था न कि आंदोलन। इधर अंजनी ने कहा कि उपायुक्त को पूर्व में पत्र दिया गया है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर सफाईकर्मियों की समस्या तथा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराऊंगा। आंदोलन में राधे श्याम हाड़ी, चंदन भुइयां, राजू दास, मनोज कुमार, बसंत भुईयां, हीरालाल हाड़ी, शंकर भुईयां, दिलीप हाड़ी, बेंचन हाड़ी, सन्नी हाड़ी, बजरंगी हाड़ी, रामचंद्र कोल, सोहन हाड़ी, रोहित हाड़ी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी