आज रे करम गोसाई घरे द्वारे.. के साथ करमा महोत्सव संपन्न

भाई-बहन का अटूट बंधन व प्रेम का पर्व करमा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के अलग-अलग जगहों पर करमा पर्व आयोजित किए गए। हालांकि कोरोना की वजह से शहर में बड़े कार्यक्रम रद्द रहे। शहर के झारखंड मैदान में केंद्रीय सरना समिति में करमा महोत्सव सादगी से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:41 AM (IST)
आज रे करम गोसाई घरे द्वारे.. के साथ करमा महोत्सव संपन्न
आज रे करम गोसाई घरे द्वारे.. के साथ करमा महोत्सव संपन्न

जासं, धनबाद : भाई-बहन का अटूट बंधन व प्रेम का पर्व करमा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के अलग-अलग जगहों पर करमा पर्व आयोजित किए गए। हालांकि, कोरोना की वजह से शहर में बड़े कार्यक्रम रद्द रहे। शहर के झारखंड मैदान में केंद्रीय सरना समिति में करमा महोत्सव सादगी से मनाई गई। झारखंडी संस्कृति से जुड़े इस पर्व पर बहनों ने अपने भाई के सुख-समृद्धि के लिए उपवास रख करम डाल की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। बहनों ने भाइयों की खुशहाली तथा लंबी उम्र की कामना के लिए जावा डाली रखकर पूजा अर्चना कर ईद-गिर्द घूमकर आज रे करम गोसाई घरे द्वारे.., भैया हमारे जियत लाखों बारश, है दो हो करम गोशाई देहो आशीष.. आदि गीत पर परंपरागत नृत्य की। मनसा पूजा समिति की ओर से जावा नृत्य प्रतियोगिता

सरायढेला दास पाड़ा थाना मोड़ में मनसा पूजा समिति बहुत उत्साह के साथ करमा महोत्सव मनाया गया। महोत्सव पर समिति की ओर से जावा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवती व महिलाएं ने आकर्षक नृत्य किए। इस अवसर पर करमा प्रतिभागी सुप्रिया, नीलम, करूना, कुमकुम करमा पर्व के जावा प्रतियोगिता में विजयी हुए। शनिवार की सुबह पास के तालाब में जावा का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर अजय दास, राजा बाबू, हरीश कुमार, सचिन कुमार, कृष्णा, हनी, शुभम, लालचंद्र, अभय, अभिषेक दास आदि मौजूद थे।

मनईटांड बस्ती में मना करमा महोत्सव

करमा पर्व पर मनईटांड बस्ती में धूमधाम से करमा महोत्सव मनाया गया। जिसमें बेहतर नृत्य करने वाले को पुरस्कृत किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित मासस नेता राणा चट्टराज ने कहा कि करमा पर्व झारखंड संस्कृति का मुख्य पर्व है। मौके पर नरगेश्वर महतो, सृष्टि महतो, रवि सोनी, बिट्टू भगत, अमर कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी