आरोप-प्रत्यारोप के बीच कनकनी का राजनीतिक महौल गरमाया

संवाद सहयोगी लोयाबाद कनकनी चार नंबर में सोमवार को राजनीतिक माहौल गरम रहा। भाजपा कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:58 PM (IST)
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कनकनी का राजनीतिक महौल गरमाया
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कनकनी का राजनीतिक महौल गरमाया

संवाद सहयोगी, लोयाबाद: कनकनी चार नंबर में सोमवार को राजनीतिक माहौल गरम रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने विरोधियों पर भड़ास निकालते हुए उन्हें चेताया, तो वहीं कुछ देर बाद ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता कर पलटवार कर दिया। कहा कि इतने दिनों तक विधायक कहां थे। भाजपा समर्थकों और ग्रामीणों की बैठक को कनकनी व तेतुलमुड़ी में आई आउटसोर्सिंग कंपनी के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

गोली बंदूक की राजनीति पर विश्वास नही करते: ढुलू महतो

लोयाबाद: कनकनी चार नंबर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ढुलू महतो ने कहा कि हम गोली और बंदूक की राजनीति पर विश्वास नहीं करते। जनता की सेवा पर विश्वास रखते हैं। धनबाद में कितने माफिया व गुंडा आए और चले गए। इस गरीब के बेटे ने जो इतिहास लिखा है वह आज तक कोई नहीं लिख सका। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कोरोना से मृत लोगों के स्वजन या फिर इस बीमारी से जो पीड़ित हुए हैं, उनकी सूची बनाने और मदद करने को कहा। कहा कि हम एक गरीब किसान के बेटे हैं, इसलिए हमेशा गरीबों की मदद करते हैं।

बैठक में दिनेश रवानी, महावीर पासी, नंद दुलाल सेनगुप्ता, सुनील राय, मदन चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा धनबाद महामंत्री अनिल कुमार मिर्धा, राम सिंह, डब्लू आलम, टोनी गुप्ता, मनोज मुखिया, विनय चौहान, अरुण गुप्ता, धीरज रवानी, अशोक सिंह, गीता सिंह, इंदु देवी, राकेश पासवान, राजा सिंह आदि उपस्थित थे।

------------------

चुनाव जीतने के बाद विधायक कहां थे

लोयाबाद: हरेंद्र चौहान व कन्हाई चौहान की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रेसवार्ता कर भाजपा की बैठक में विधायक ढुलू द्वारा दिए गए बयान पर विरोध जताया। दोनों नेताओं कहा कि विधायक चुनाव जीतने के बाद कहां थे। कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने वाली है तो उन्हें जनता का खयाल आया। वे जनता के लिए नहीं, आने वाली आउटसोर्सिंग को लेकर आए हैं, लेकिन कंपनी में विधायक की नहीं चलेगी। भाजपा की बैठक में कनकनी के लोग नहीं के बराबर थे। आउटसोर्सिंग कंपनी में सिर्फ कनकनी के युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहां किसी की रंगदारी नहीं चलने दी जाएगी। कनकनी के ग्रामीण एकजुट हैं। मौके पर रंजीत चौहान, छोटू चौहान, नकुल रजवार, रमेश गुप्ता, शंकर चौहान, निर्मल चौहान, बिनोद चौहान, सत्येन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी