बिहार फायर ब्रिक्स महावीर स्थान में रामनवमी को लेकर निकाली गई कलश यात्रा Dhanbad NEWS

हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी को लेकर बिहार फायर ब्रिक्स महावीर स्थान भालुक सुंधा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा महावीर स्थान से निकलकर खुदिया नदी गई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:59 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:58 PM (IST)
बिहार फायर ब्रिक्स महावीर स्थान में रामनवमी को लेकर निकाली गई कलश यात्रा Dhanbad NEWS
हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी को लेकर बिहार फायर

मुगमा, जेएनएन :  हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी को लेकर बिहार फायर ब्रिक्स महावीर स्थान भालुक सुंधा समिति  द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा महावीर स्थान से निकलकर खुदिया नदी गई। वहां पंडित नित्यानंद ने  पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा में जय श्री राम, जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।  गाजे बाजे के साथ भक्तगण पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर कलश यात्रा  महावीर स्थान पहुंची। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का शुभारंभ भी किया गया। कलश यात्रा को सफल बनाने में अजय यादव सुनील यादव, सूबेदार साव, घोषाल राम, विजय सिंह, अजय राम, सोनू साव, राजेश यादव सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

भूली में गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, 151 महिलाएं शामिल 

भूली बी ब्लॉक के मंगला चंडी दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के महा सप्तमी के मौके पर नवपत्रिका आगमन के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा बी ब्लॉक से निकली और रेंगुनी इमली तालाब पहुंची। यात्रा में 151 महिलाएं शामिल हुईं। 

गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित चटर्जी ने जल भरण की विधि पूरा कराया। इसके बाद कलश भरण कर कन्याएं व महिलाएं कलश लेकर माता रानी के जयकारे के साथ मंगल चंडी दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंची। कमिटी के गौरव पांडेय, पप्पू सिंह,राकेश कुमार ,अमित कुमार , पंकज कुमार ,रंजन यादव,विजय कुमार ,अंकुर ,सूरज सिंह , विक्की सिन्हा,अक्षत सहानी,विक्रम कुमार ,विशाल गिरि, अखिलेश कुमार, रोहित रंजन,राहुल , रिशु ,मंथन व अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी